

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उंमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. तहसील क्षेत्र बेल्थरारोड में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार की सुबह बेल्थरारोड के ओम एचपी गैस गोदाम पर गैस वितरण सुचारू कराया गया। सुबह करीब 8 बजे से गोदाम पर लगभग 350 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया।
इसके साथ ही एजेंसी की ओर से डोर-टू-डोर होम डिलीवरी के माध्यम से करीब 300 सिलेंडर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में वितरित किए गए, जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली। यह पूरी व्यवस्था एसडीएम शरद चौधरी के निर्देश पर आपूर्ति निरीक्षक विजय राय की देखरेख में कराई गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आपूर्ति निरीक्षक विजय राय ने बताया कि एचपी गैस और भारत गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन की कोशिश है कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को घर-घर होम डिलीवरी की सुविधा मिले, जिससे लोगों को लाइन में लगकर परेशानी न उठानी पड़े।
वहीं एचपी गैस के मैनेजर दीपू ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस को लेकर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता पहले सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही नया सिलेंडर बुक करें और बुकिंग के बाद ओटीपी आने पर 48 घंटे बाद ही गैस लेने के लिए गोदाम या एजेंसी पर आएं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन और एजेंसी मिलकर वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में लगे हैं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

