

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. स्थानीय नगर के रामलीला मैदान में शुक्रवार को वृद्ध सम्मान समारोह एवं छड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंजू एकेडमी एवं पार्लर की ओर से बुजुर्गों को छड़ी वितरित कर उनके स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे अनुभव और संस्कार की धरोहर हैं, उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। सभासद निलेश दीपू ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी सम्मान और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बुजुर्गों के सम्मान के लिए इस प्रकार की पहल सराहनीय है और आगे भी समाजहित में ऐसे कार्य होते रहने चाहिए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम का समापन बुजुर्गों को छड़ी वितरण एवं सम्मान के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ। इस अवसर पर नगर के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग, सभासद राममनोहर गांधी, परवेज हमजा, गुड्डू, निलेश कुमार दीपू, मिथिलेश (सभासद प्रतिनिधि) सभासद नैय्यर सहित अन्य मौजूद रहे। इसके साथ ही विंध्याचल गुप्ता, छोटेलाल गुप्ता, अच्छे लाल गुप्ता, विपिन बिहारी पांडेय, ओम प्रकाश गुप्ता , महावीर गुप्ता समेत कई सम्मानित नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

