

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के बिठुआ मोड़ पर बुधवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित बाइक ने सामने से आ रही दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिठुआ मार्ग पर यह दुर्घटना उस समय हुई, जब तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने सामने से आ रही बाइक में सीधी भिड़ंत कर दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला के पैर में गंभीर चोट आई है और घटना के बाद वह दर्द से कराहती रही। स्थानीय लोगों और राहगीरों की तत्परता से घायल महिला को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घायल महिला की पहचान राजेश्वरी देवी 45 वर्ष पत्नी जवाहर मौर्य, निवासी मधुबन के रूप में हुई है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

