

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार गांव के कशेर टोला में बुधवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई. यहां एक विवाहिता का शव उसके घर में ही फंदे से लटका मिला. घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका (पत्नी दुर्गेश कशेरा) ने बुधवार सुबह घर का खाना बनाने के बाद सामान्य दिनचर्या पूरी की। पड़ोसियों के मुताबिक, इसके बाद उसका पति कबाड़ खरीदने के काम से बाहर चला गया, जबकि लगभग 7 वर्षीय बेटी स्कूल चली गई थी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दोपहर में जब बेटी स्कूल से घर लौटी और दरवाजा खटखटाया, तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। घबराई बच्ची ने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर का दृश्य देख सभी स्तब्ध रह गए. प्रियंका फंदे से लटकी हुई थी।
सूचना मिलते ही थाना उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्त ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
मां का शव लटका देख सात साल की बच्ची लगातार रो रही है। वह मां जो उसे प्यार-दुलार करती थी, वह हमेशा के लिए उसे छोड़ कर चली गई। विवाहिता की मौत को आत्महत्या से जोड़ कर देखा जा रहा है लेकिन वजह साफ नहीं है कि आखिर वह ऐसा क्यों करेगी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
यह भी पढ़ें-बलिया से गई थी बारात, स्टेज पर खड़ी दुल्हन को एकतरफा प्रेमी ने मारी गोली
बताया जा रहा है कि मृतका का मायका पडरौना में है। घटना की सूचना मायके पक्ष को भी दे दी गई है। इधर, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक की लहर व्याप्त है। मासूम बेटी की स्थिति देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

