

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन एक छात्र को प्रवेश पत्र में जेंडर (लिंग) संबंधी त्रुटि के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दो घंटे तक अलग-अलग परीक्षा केंद्रों के चक्कर काटने के बाद अंततः जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्तक्षेप से उसे परीक्षा देने की अनुमति मिल सकी।
परीक्षार्थी प्रीतम शर्मा, पुत्र रमेश शर्मा, 10वीं का छात्र मूल रूप से पीएमएचएस स्कूल परसिया का छात्र है। उसका परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज बांसडीह निर्धारित हुआ था, जो कि केवल बालिकाओं का सेंटर है। दरअसल, प्रवेश पत्र में प्रीतम का लिंग ‘मेल’ की जगह ‘फीमेल’ अंकित हो गया। इसी त्रुटि के चलते उसे बालिका केंद्र पर भेज दिया गया, जबकि विद्यालय स्तर पर बालकों का परीक्षा केंद्र अलग निर्धारित था।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
दो विद्यालयों के बीच भटकता रहा छात्र
पीएमएचएस स्कूल परसिया के बालकों का केंद्र प्रभावती देवी विद्या पीठ सहतवार गया है। सुबह प्रीतम राजकीय बालिका इंटर कालेज बांसडीह परीक्षा देने गया तो उसे प्रभावती देवी विद्यापीठ सहतवार परीक्षा केंद्र पर भेज दिया गया। परीक्षा के लिए लगभग दो घंटे तक वह असमंजस की स्थिति में बाइक से बांसडीह व सहतवार के बीच दौड़ता रहा।
इस दौरान परिजनों में भी चिंता बनी रही। छात्र का भविष्य अंधकारमय होने की आशंका से परिजन परेशान दिखे। मामले की जानकारी मिलने पर जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित छात्र के संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि जिस विद्यालय में उसके स्कूल का परीक्षा केंद्र निर्धारित है, वहीं वह परीक्षा देगा।
डीआईओएस ने कहा कि तकनीकी त्रुटि के कारण छात्र को असुविधा हुई है, लेकिन किसी भी परीक्षार्थी का भविष्य प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। इस घटना ने परीक्षा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि समय रहते त्रुटि का समाधान नहीं होता तो छात्र की एक महत्वपूर्ण परीक्षा छूट सकती थी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

