

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को एक विद्यालय के 1656 छात्र-छात्राओं उनके अभिभावकों तथा स्कूल के स्टाफ को फाइलेरिया से बचाव की दवा आईवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाजोल खिलायी गयी।
वेक्टर जनित बीमारियों के नोडल अधिकारी डॉ० अभिषेक मिश्रा ने इस दौरान हॉली क्रॉस स्कूल में अभिभावकों – शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को फाइलेरिया रोग के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इस बीमारी के दुष्परिणाम 5 से 15 साल बाद देखने को मिलते हैं। शुरूआत में इसके कोई लक्षण नहीं दिखाई देते हैं और जब यह मच्छर किसी फाइलेरिया से ग्रसित व्यक्ति को काटता है तो वह संक्रमित हो जाता है और जब यही मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो फाइलेरिया के परिजीवी रक्त के जरिए उसके शरीर में प्रवेश कर उसे भी फाइलेरिया से ग्रसित कर देते हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस बीमारी से हाथ, पैर, स्तन और अंडकोष में सूजन पैदा हो जाती है। सूजन के कारण फाइलेरिया प्रभावित अंग भारी हो जाता है और दिव्यांगता जैसी स्थिति बन जाती है । प्रभावित व्यक्ति का जीवन अत्यंत कष्टदायक हो जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है |
उन्होंने कहा कि जनपद में जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय के नेतृत्व में 28 फ़रवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन आईडीए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत घर-घर जाकर एक वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर सभी को फाइलेरिया से सुरक्षित रखने के लिए आइवरमेक्टिन डी.ई.सी और एल्बेंडाजोल की निर्धारित खुराक घर-घर जाकर स्वास्थ्यकर्मी अपने सामने खिलाएंगे एवं किसी भी स्थिति में दवा का वितरण नहीं किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है जिसे सामान्यतः हाथी पांव के नाम से भी जाना जाता है। पेशाब में सफेद रंग के द्रव्य का जाना जिसे काईलूरिया भी कहते हैं जो फाइलेरिया का ही एक लक्षण है। इसके प्रभाव से पैरों व हाथों में सूजन, पुरुषों में हाइड्रोसील (अंडकोष में सूजन) और महिलाओं में ब्रेस्ट में सूजन की समस्या आती है। फाइलेरिया होने के बाद इसका कोई इलाज नहीं है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे स्वास्थ्यकर्मियों ने पूरी सावधानी एवं अनुशासन के साथ बच्चों को दवाएँ प्रदान कीं तथा आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी दी।
विद्यालय प्रशासन की ओर से इस शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। विद्यालय की प्रिंसिपल सिस्टर मेरी जॉन एवं वाइस प्रिंसिपल सिस्टर वायलेट मेरी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

