

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना कार्यालय में शुक्रवार को आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने की। त्योहारों के दौरान डीजे वाहनों से जुड़े अतीत के हादसों को देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण रही.
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला ने उपस्थित डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान निर्धारित समय सीमा और ध्वनि प्रदूषण से संबंधित शासन द्वारा तय मानकों का पूर्णतः पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में निर्धारित डेसिबल से अधिक तेज आवाज में साउंड नहीं बजाया जाएगा और रात के निर्धारित समय के बाद डीजे संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से प्रशासन का सहयोग करते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।बैठक में मौजूद डीजे संचालकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी नियमों का पालन करेंगे और त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग देंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

