

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आतिश उपाध्याय, हल्दी, बलिया
हल्दी,बलिया. थानाध्यक्ष के रूप में राजू कुमार राय ने जहां हल्दी थाने की कमान संभाली वहीं हल्दी थाना में तैनात उपनिरीक्षक धर्मवीर यादव को शुक्रवार को विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण 01 फरवरी को थाना भीमपुरा के लिए किया गया है। यह स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के आदेश पर हुआ।
थाना परिसर में आयोजित इस समारोह में थानाध्यक्ष राजू कुमार राय सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने उपनिरीक्षक धर्मवीर यादव को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विदाई दी। सहकर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ किया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्य परायणता और टीम भावना की प्रशंसा की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने नए कार्यस्थल पर भी इसी लगन और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।इस अवसर पर उपनिरीक्षक पवन कुमार द्विवेदी, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव, बसुधरपाह चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह, रामगढ़ चौकी प्रभारी राजकेशर सिंह, उपनिरीक्षक मनीराम, कुलजीत, हेड मोहरिर अजय कुमार तिवारी, अवधेश यादव, दीवान संतोष मिश्रा सहित कई अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपनिरीक्षक धर्मवीर यादव ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हल्दी थाना में मिला स्नेह और सहयोग उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

