बलिया भाजपा ने ‘बजट 2026’ को बताया ऐतिहासिक, मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

पंकज सिंह, बलिया

बलिया. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया। विपक्ष जहां इस बजट में नुक्स निकाल रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘बजट 2026’ पर खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट का स्वागत किया गया।

भाजपा समर्थकों ने कहा कि ​यह बजट केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। इसमें विश्वास की महक है,विकास की ललक है और एक ‘विकसित भारत’ की तड़प है। चर्चा करते हुए कहा कि ​बजट की बड़ी बातें जो हैं उसमें मुख्य बात यह है कि मध्यम वर्ग का खास ध्यान रखा जाना, अन्नदाता का सम्मान, कृषि और किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता, सर्वस्पर्शी विजन, गरीब कल्याण, युवा शक्ति और मातृशक्ति के उत्थान का रोडमैप खींचा गया है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

​खेत से लेकर अस्पताल के बेड तक और मजदूर के पसीने से लेकर नारी के आत्मसम्मान तक—मोदी सरकार के पिछले 11 वर्षों के बजट ने खुशहाली का नया अध्याय लिखा है।​ इस दूरदर्शी और जनकल्याणकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बलिया की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय राय, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप सिंह, सत्येंद्र सिंह सोनू, देवेन्द्र सिंह, संजय चौबे, माया शंकर राय, पीयूष चौबे, पंकज सिंह, बब्लू सिंह, अभिषेक सिंह, अंकित, शिवम, अभिषेक, अनुराग एवं अन्य सम्मानित कार्यकर्ता व जनमानस उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.