Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बलिया में उत्सव और विकास का संगम, मंत्री और अधिकारियों ने सुनाई विकास गाथा
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस बलिया में उत्सव और विकास का संगम, मंत्री और अधिकारियों ने सुनाई विकास गाथा

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
General Desk 24 January, 2026 1 minute read
UP Sthapana Diwas 3

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए लगभग 40 स्टालों का क्रमवार निरीक्षण किया। कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बलिया जनपद पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया, साथ ही उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों के शासनकाल में देश में पहले तीन प्रेसीडेंसी—कोलकाता, मद्रास और मुंबई—थीं। बाद में दो बड़े क्षेत्रों को मिलाकर चौथी प्रेसीडेंसी बनाई गई और 1 अप्रैल 1937 को पहली बार उत्तर प्रदेश अस्तित्व में आया। स्वतंत्रता के बाद 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को राज्य का दर्जा मिला, इसी कारण 24 जनवरी को प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, जिसकी आबादी लगभग 25 करोड़ है। जिस वर्ष देश में गणतंत्र लागू हुआ, उसी वर्ष उत्तर प्रदेश को राज्य की मान्यता मिली। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश भगवान गौतम बुद्ध की प्रथम उपदेश स्थली, काशी जैसे विश्व के सबसे प्राचीन जीवित नगर, अयोध्या जैसी देवभूमि तथा जैन तीर्थंकरों की प्रमुख जन्मस्थली रहा है।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में भी उत्तर प्रदेश की भूमिका ऐतिहासिक रही है। चंद्रशेखर आज़ाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रानी लक्ष्मीबाई जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी इसी धरती से निकले। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था, बुनियादी ढांचे और औद्योगिक विकास में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति, बेहतर सड़कें, एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और 16 कार्यरत एयरपोर्ट हैं, जिनमें कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं।

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, मुफ्त राशन वितरण और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि चावल, गेहूं, मक्का और आलू के उत्पादन में उत्तर प्रदेश शीर्ष स्थान पर है। आज प्रदेश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पूरे देश के लिए विकास का मॉडल बन रहा है। उन्होंने उत्तर प्रदेश को भगवान राम और भगवान कृष्ण की जन्मभूमि बताते हुए कहा कि काशी, प्रयागराज और अयोध्या जैसे धार्मिक केंद्र प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं।

जिलाधिकारी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में बलिया जनपद विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ा है। राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जनपद मुख्यालय तक जोड़ने के लिए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके साथ ही बलिया जनपद में कटहल नाला के निर्माण कार्य को भी गति दी जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जनपद को मेडिकल कॉलेज की अनुमति मिल चुकी है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन बलिया को विकास के नए आयाम देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि जनता के सहयोग से बलिया एक नए स्वरूप में आगे बढ़ेगा और प्रदेश तथा देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान देगा।

 

विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चाबी व नियुक्ति पत्र वितरित

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत बड़ी संख्या में लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभागवार प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट, स्मार्ट केन, आयुष्मान कार्ड, नियुक्ति पत्र सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। ग्राम विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी सौंपी गई।

जिला पंचायत राज विभाग द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय से लाभान्वित पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत कोविड प्रभावित सात लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला कार्यक्रम विभाग द्वारा पांच आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शिशु हेल्प डेस्क का वितरण किया गया। खाद एवं रसद विभाग द्वारा पांच कार्डधारकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत चार नवनियुक्त लाभार्थियों को ऑफर लेटर सौंपे गए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बलिया द्वारा पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा पांच दिव्यांगजनों को स्मार्ट केन प्रदान की गई। जिला अग्रणी प्रबंधक द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पांच लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। जिला सेवायोजन विभाग द्वारा पांच अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली छह स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उद्यान विभाग द्वारा छह कृषक लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए.

कृषि विभाग द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पांच किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए। श्रम विभाग द्वारा कामगार मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना के अंतर्गत पांच लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन एवं राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तीन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिला अर्थ एवं संख्या विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को फैमिली आईडी प्रदान की गई।

 

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत छह लाभार्थियों को सीसीसी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को सिलाई टूल किट तथा 10 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के 10 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं जिला ग्रामोद्योग विभाग द्वारा पांच लाभार्थियों को पगमिल मशीन, विद्युत चालित चाक एवं पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन का वितरण किया गया।

 

इन विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति

जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सनबीम स्कूल अगरसंडा के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही कंपोजिट विद्यालय माल्देपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय सरवाकला, महर्षी वाल्मिकी विद्या मंदिर बलिया तथा गुलाब देवी बालिका इंटर कॉलेज बलिया के छात्र-छात्राओं ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसे प्राची गोंड, रिया वर्मा, अल्फी खातून एवं अनोखी वर्मा ने प्रस्तुत किया। वहीं स्वागत गीत की प्रस्तुति लक्ष्मी यादव, प्रिया, आकृति केसरी एवं दीपाली शर्मा द्वारा दी गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद प्रस्तुत पूर्वी लोक नृत्य ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना। लोकनृत्य में मनीषा गोंड, आस्था गुप्ता, निशि चौरसिया, प्रियंका वर्मा, चांदनी वर्मा, अनामिका, ज्योति, गुड्डन सहित अन्य छात्राओं ने सहभागिता की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और देशभक्ति की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।

 

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना व जनकल्याणकारी स्टॉल

 

सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित सूचना एवं जागरूकता के लिए स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं, सेवाओं और लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, भूमि संरक्षण, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा विभाग, आयुष विभाग (होम्योपैथिक), उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, पीएम सूर्य घर/नोएडा विभाग, आईसीडीएस, डूडा विभाग, एनआरएलएम/ग्राम्य विकास विभाग, जल जीवन मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), बैंक, सूचना विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, यातायात पुलिस, विद्युत विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, कौशल विकास एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग, सिंचाई विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रोबेशन विभाग, सहकारिता विभाग, लघु सिंचाई विभाग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के स्टॉल शामिल रहे। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा, नारद राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार हिंदी न्यूज़

Post navigation

Previous: Ballia-हत्या के प्रयास के मामले में चार लोगों को 10-10 वर्ष की कैद, जुर्माना भी लगा
Next: Ballia-इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट से नाराज दबंगों ने युवक पर चाकू से किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

ये भी पढ़ें

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.