Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बलिया में एसआईआर: नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर
  • Front Page
  • बलिया शहर

बलिया में एसआईआर: नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर

सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में बनाए रखा जा सके।
General Desk 20 January, 2026 1 minute read
DM Ballia SIRMeeting

बलिया में एसआईआर: नो-मैपिंग श्रेणी के 1.42 लाख मतदाताओं पर प्रशासन की नजर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. एसआईआर (विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026) के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाने के संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी तक निर्धारित की गई है। जनपद के सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली में कुल 25,10,596 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से मृतक, स्थानांतरित, डुप्लीकेट अथवा अन्य कारणों से 4,55,976 मतदाताओं के गणना प्रपत्र प्राप्त न होने के कारण उनके नाम विलोपित किए गए।

इसके बाद 06 जनवरी को प्रकाशित आलेख्य निर्वाचक नामावली में कुल 20,54,620 मतदाता दर्ज किए गए, जिनमें 11,47,074 पुरुष, 9,07,473 महिला एवं 72 अन्य मतदाता शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इनमें से 1,42,121 मतदाता “नो-मैपिंग” श्रेणी में हैं, जिन्होंने गणना प्रपत्र में स्वयं अथवा अपने संबंधियों (माता-पिता, दादा-दादी, नाना- नानी) से संबंधित वर्ष 2003 के पिछले एसआईआर का विवरण उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे मतदाताओं को नोटिस जारी कर संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई के बाद नाम बनाए रखने अथवा विलोपित करने का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस तामील कराने की प्रक्रिया जारी है, जिसे बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा फोटो सहित बीएलओ ऐप पर अपलोड किया जा रहा है।

सुनवाई के दौरान आयोग द्वारा निर्धारित साक्ष्य प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। यदि साक्ष्य अन्य जनपद या प्रदेश से निर्गत हैं, तो उनका सत्यापन भी कराया जाएगा। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों से अपील की गई कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के माध्यम से नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जागरूक करें, ताकि अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में बनाए रखा जा सके।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि यदि किसी योग्य मतदाता का नाम त्रुटिवश विलोपित हो गया है, तो वह फार्म-6 को नियत घोषणा-पत्र के साथ भर सकता है। फार्म-6 ऑनलाइन भरने की सुविधा voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। फार्म-6 और घोषणा-पत्र भरने की प्रक्रिया का ऑन-स्क्रीन डेमो भी प्रदर्शित कर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया गया। साथ ही विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 के तहत जारी नोटिसों की तामिला को लेकर राजनीतिक दलों से फीडबैक लिया गया।

इस पर प्रतिनिधियों ने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा संबंधित निर्वाचकों को नोटिस की तामिला की जा रही हैं। बैठक में एडीएम अनिल कुमार, शशिकांत, सहायक निर्वाचन अधिकारी अख्तर एवं सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में एसआईआर बलिया समाचार मतदाता

Post navigation

Previous: Ballia-भूमि विकास बैंक के सदस्य पद के लिए भाजपा और सपा से इन प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Next: Ballia-गाय भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन का आधार-विश्व हिंदू परिषद

ये भी पढ़ें

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

You may have missed

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.