Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • Ballia-राजकीय बालिका गृह में ओपन जिम और पक्के प्लेग्राउंड का होगा निर्माण
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-राजकीय बालिका गृह में ओपन जिम और पक्के प्लेग्राउंड का होगा निर्माण

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को राजकीय बालिका गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षिक माहौल का बारीकी से जायजा लिया
General Desk 19 January, 2026 1 minute read
DM Ballia Balika Grih

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को राजकीय बालिका गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और शैक्षिक माहौल का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कई अहम और सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बालिकाओं के लिए खेलकूद और मनोरंजन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि खेल ग्राउंड में आने-जाने के लिए 12 फीट चौड़ा रास्ता बनाया जाए। बाउंड्री वॉल पर आकर्षक वॉल पेंटिंग कराई जाए तथा बाउंड्री से चार फीट के भीतर अशोक के पेड़ और फूल लगाए जाएं। इसके साथ ही परिसर में झूला, वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेलने की सुविधा, बैठने की समुचित व्यवस्था, ओपन जिम, इंटरलॉकिंग कार्य और पक्के प्ले-ग्राउंड का निर्माण कराया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि इन सभी कार्यों का एक समग्र मास्टर प्लान तैयार कर अगले दिन तक प्रस्तुत किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बालिकाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें जानीं।

बालिकाओं ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में छह बालिकाएं शामिल होंगी। इस पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि बोर्ड परीक्षा देने वाली सभी बालिकाओं की सूची तत्काल तैयार की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। बालिकाओं ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिलाधिकारी ने लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया और अध्ययन की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए बालिकाओं से सुझाव लिए। लाइब्रेरी में पर्याप्त रोशनी न होने पर उन्होंने तत्काल इन्वर्टर की व्यवस्था कराने और आरओ को अलग स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही पेयजल फिल्टर को भी अलग स्थान पर स्थापित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान दो कमरों, सीढ़ियों और बाथरूम में कबाड़ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर तैनात महिला अधिकारी को फटकार लगाते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि एक समिति गठित कर कबाड़ की तत्काल नीलामी कराई जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अंदरूनी हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाने, खाने-पीने की सामग्री को अलग कमरे में सुव्यवस्थित रखने तथा टूटे हुए खिड़की के शीशों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एवं अन्य अधिकारीकरण उपस्थित रहे।

——————

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार राजकीय बालिका गृह निधरिया

Post navigation

Previous: बलिया पुलिस ने पकड़ी करीब 75 लाख रुपए की अंग्रेजी शराब, बिहार ले जाने की कोशिश में थे तस्कर
Next: Ballia-तेरही में शामिल होने आए नवयुवक की हादसे में मौत, दो बार ई-रिक्शा हुआ हादसे का शिकार

ये भी पढ़ें

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख

You may have missed

Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026
Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.