Skip to content
19 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • बलिया तबादला नहीं रोका तो आयुक्त पर जानलेवा हमला
  • देश दुनिया

बलिया तबादला नहीं रोका तो आयुक्त पर जानलेवा हमला

चकबंदी अधिकारी का तबादला अमेठी से बलिया किया गया था. तबादले को रोकने से इन्कार किए जाने पर चकबंदी अधिकारी ने चकबंदी आयुक्त पर लखनऊ के हजरतगंज में इंदिरा भवन के सातवें तल पर स्थित कार्यालय में ही जानलेवा हमला बोल दिया. चकबंदी अधिकारी बेटे और अन्य साथियों के साथ दफ्तर पहुंचा था. जाहिर है वह योजनाबद्ध ढंग से वारदात को अंजाम देने गया था.
News Desk 14 July, 2016
चकबंदी आयुक्त डॉ. हरिओम

चकबंदी आयुक्त डॉ. हरिओम

बलिया लाइव न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। चकबंदी अधिकारी का तबादला अमेठी से बलिया किया गया था. तबादले को रोकने से इन्कार किए जाने पर चकबंदी अधिकारी ने चकबंदी आयुक्त पर लखनऊ के हजरतगंज में इंदिरा भवन के सातवें तल पर स्थित कार्यालय में ही जानलेवा हमला बोल दिया. चकबंदी अधिकारी बेटे और अन्य साथियों के साथ दफ्तर पहुंचा था. जाहिर है वह योजनाबद्ध ढंग से वारदात को अंजाम देने गया था.  पुलिस ने आरोपी के बेटे को तो गिरफ्तार कर लिया है, मगर चकबंदी अधिकारी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए निजी अस्पताल के आईसीयू में जाकर भर्ती हो गया है. उधर, चकबंदी अधिकारी की पत्नी ने आयुक्त पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है.

चकबंदी आयुक्त का गला दबाने की कोशिश

बताया जाता है कि चकबंदी आयुक्त डॉ. हरिओम बुधवार को इंदिरा भवन स्थित अपने दफ्तर में कामकाज निबटा रहे थे. इसी बीच चकबंदी अधिकारी राकेश पांडेय अपने बेटे दिनेश उर्फ मोहित पांडेय के साथ वहां पहुंचा. उसने आयुक्त से मिलने के लिए विजिटर स्लिप भिजवाया. दोपहर बाद आयुक्त डॉ. हरिओम ने उसे मिलने के लिए अपने केबिन में बुलवा लिया. आयुक्त के पास पहुंचते ही राकेश ने आयुक्त से गुजारिश की कि उसका अमेठी से बलिया हुआ तबादला निरस्त कर दिया जाए. आयुक्त ने ऐसा करने से साफ इन्कार कर दिया. इतना सुनते ही राकेश भड़क उठा. आरोप है कि बकने लगे. डॉ. हरिओम ने जब उन्हें केबिन से बाहर निकलने को तो उन्होंने बाहर खड़े चार साथियों को भी बुला लिया. सबने मिलकर एक साथ डॉ. हरिओम पर हमला बोल दिया. आरोप है कि राकेश ने उनका गला दबाने की कोशिश की और उसके बेटे ने गिलास तोड़कर उसे घोपने की. केबिन में शोर शराबा सुनकर बाहर काम कर रहे कर्मचारी चंदन सिंह, राजकुमार और रामकिशुन अंदर जा पहुंचे. उन्होंने डॉ. हरिओम हमलावरों की चंगुल से मुक्त करवाया. साथ ही वारदात की सूचना पुलिस को दी गई.

पत्नी ने कहा, आयुक्त की बदसलूकी से बिगड़ी पति की तबियत

हालांकि घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से खिसक लिए. हालांकि जाते जाते भी वे देख लेने की धमकी देने से नहीं चूके. चकबंदी आयुक्त कार्यालय के कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने राकेश, उसके बेटे मोहित उर्फ दिनेश व अन्य साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले, सरकारी काम में बाधा और धमकी देने की एफआईआर दर्ज कर ली है. पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपियों की लोकेशन की पड़ताल की तो वे महानगर में मौजूद मिले. इसके बाद पुलिस टीम ने महानगर स्थित मिडलैंड हॉस्पिटल में दबिश दी. वहां पता चला पुलिस से बचने के लिए आरोपी राकेश खुद की तबियत खराब बताकर एडमिट हो गया है. पुलिस ने उसे वहीं कस्टडी में ले लिया, जबकि आरोपी मोहित उर्फ दिनेश को गिरफ्तार कर लिया गया है. उधर राकेश की पत्नी ममता ने आरोप लगाया है कि हृदयरोगी पति का तबादला रोकने के लिए उसने कई बार आवेदन दिए. इसी बात से चिढे आयुक्त ने उसके पति को दफ्तर में तलब किया था. अस्वस्थ होने के चलते उसके पति बेटे को साथ लेकर दफ्तर गए थे. मगर वहां बेटे के सामने ही बदसलूकी किए जाने से उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा.

Tags: लखनऊ हमला हरिओम

Post navigation

Previous: गंगा खतरे के निशान से मात्र 80 सेंटीमीटर नीचे
Next: आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जाएंगे

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Ganja
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • सिकंदरपुर

सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई

General Desk 16 October, 2026
Ghar ka Bantwara Bhojpuri Movie 1
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद

General Desk 16 October, 2026
SANGAM RAMGOVIND SINGH ASTHI
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार

पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक

General Desk 1 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.