Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • Ballia News: तो यह थी आयुष यादव हत्याकांड की वजह, पुलिस जांच में चौंकाने वाली कहानी सामने आई
  • CRIME डायरी
  • Front Page
  • बेल्थरा रोड

Ballia News: तो यह थी आयुष यादव हत्याकांड की वजह, पुलिस जांच में चौंकाने वाली कहानी सामने आई

बेल्थरारोड के आयुष यादव हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई है वह काफी चौंकाने वाली है.
General Desk 23 December, 2025 1 minute read
Rahul Yadav

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

मऊ/बलिया. बेल्थरारोड के आयुष यादव हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ के बाद जो कहानी सामने आई है वह काफी चौंकाने वाली है. तीन लाख रुपये के कर्ज ने दो जिगरी दोस्तों को ऐसा दुश्मन बनाया कि मामला दोस्त की हत्या तक जा पहुंचा। पुलिस के अनुसार, हत्या की जड़ में पैसों का लेन-देन और बदले की आग थी।

रविवार को मुख्य आरोपी रॉबिन सिंह को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

करीबी दोस्ती थी, इस बात से शुरू हुआ विवाद

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश शुक्ल ने बताया कि मृतक आयुष यादव और राज वर्मा कभी अच्छे दोस्त थे। करीब डेढ़ साल पहले आयुष ने राज को व्यापार के लिए तीन लाख रुपये उधार दिए थे। नौ माह पूर्व आयुष की बड़ी बहन की शादी तय होने पर जब उसने पैसा वापस मांगा, तो राज टालमटोल करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता चला गया।

विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट तक हो गई। इसी दौरान आयुष ने राज के भाई रोहित वर्मा की पिटाई कर दी, जिससे राज वर्मा अंदर ही अंदर बदले की आग में जलने लगा।

आयुष से बदला लेने के लिए राज वर्मा ने अपने परिचित आनंद वर्मा के जरिए मऊ निवासी कुख्यात अपराधी रॉबिन सिंह से संपर्क किया। रॉबिन ने भीमपुरा थाना क्षेत्र के तीन शूटरों नीतीश यादव, आशीष यादव और दिलीप यादव से मुलाकात कराई। इसी बैठक में आयुष की हत्या की साजिश रची गई।

शूटरों ने बेल्थरारोड कस्बे में कई दिनों तक रेकी की। 16 नवंबर को हमला करने की कोशिश हुई, लेकिन योजना असफल रही। इसके बाद 13 दिसंबर को आयुष यादव को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।

मुख्य आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी रॉबिन सिंह लखनऊ में ठेकेदारी करता है और उसका आपराधिक इतिहास लंबा है। उसके खिलाफ चार थानों में सात मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2018 में बलिया के भीमपुरा थाना में डकैती का पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उभांव, मधुबन और रामपुर थानों में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हुए। इसी साल उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की गई थी।

रॉबिन सिंह की बहन ने दावा किया है कि आयुष की हत्या के दिन रॉबिन अपनी मां के ऑपरेशन के चलते मऊ के एक निजी अस्पताल में मौजूद था। बहन का कहना है कि अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज इस बात का सबूत है, जो उसके भाई को बेगुनाह साबित करेगा।

आत्म समर्पण से पहले रॉबिन सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर खुद को राजनीतिक साजिश का शिकार बताया। उसने पुराने विवादों और फायरिंग की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि उसे फर्जी तरीके से मामलों में फंसाया जा रहा है।

मऊ के एसपी इलामारन जी ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे और रॉबिन के आत्मसमर्पण के बाद 10 पुलिस और एसओजी टीमें गठित की गईं। मधुबन, रामपुर, घोसी कोतवाली और दोहरीघाट थाना क्षेत्रों में 25 से अधिक स्थानों पर दबिश दी गई। कुछ ठिकानों पर ताले लटके मिले, लेकिन जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सीयर

Post navigation

Previous: माघ मेला 2026: बलिया के यात्रियों को बड़ी राहत, 1 जनवरी से चलेंगी दो अनारक्षित रिंग रेल
Next: Ballia-क्रिसमस व नववर्ष पर देर रात तक खुलेंगी आबकारी दुकानें

ये भी पढ़ें

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
Belthra Bridge se chhalang
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था

General Desk 18 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026

Recent Posts

  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत

You may have missed

Prerana Canteen Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर

General Desk 18 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द

General Desk 18 October, 2026
Mission Shakti 6.0 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

General Desk 18 October, 2026
Voter List Copy
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां

General Desk 18 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.