

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा नगर के ब्रम्ह स्थान में शुक्रवार की सुबह दो बाइक पर सवार छः बदमाशों ने पूर्व सभासद एवं पत्रकार पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की खबर लगते नगर पालिकाध्यक्ष विनय शंकर जायसवाल अपने समर्थकों संग थाने पहुंच गए।
इसके बाद पुलिस की अभिरक्षा में घायल का इलाज किया गया। इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया। पीड़ित पत्रकार की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही में जुट गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
नगर के पश्चिम मोहल्ला निवासी शिवानंद जायसवाल (50 वर्ष) ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया कि मैं ब्रम्ह स्थान से पैदल ही घर जा रहा था। बाइक पर सवार छः लोग पीछे से लाठी डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिवानंद को कंधे में ज्यादा चोट आई है।
दो युवक कट्टा लहराते हुए धमकी दिए कि कोई बोलेगा तो जान से मार देंगे। भद्दी भद्दी गालिया देकर मुझे जान से मारने की धमकी देते भाग गए।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने इस घटना की घोर निंदा करते हुए उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग किया कि उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर तुरंत गिरफ्तार किया जाय। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिख दिया गया है। सीसी फुटेज खंगाले जा रहे है आरोपी जल्द ही गिरफ्त में होंगे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

