

Ballia-नारियल लूटने की मची होड़, हुड़दंग से नहीं पूरा हो सका 401 नारियल फोड़ने का बाहुबली धर्मेंद्र का कार्यक्रम
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया
रसड़ा,बलिया. क्षेत्र के ऐतिहासिक गोविंद शाह गौरा खिचड़ी मेला के अंतिम दिन धर्मेंद्र राजभर का चार मिनट में चार सौ एक नारियल फोड़ने का कार्यक्रम रखा गया था लेकिन नारियल लूटने की मची होड़ और पब्लिक के हुड़दंग के कारण वह अपना पूरा कारनामा नहीं दिखा पाए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
गोविंद शाह गौरा खिचड़ी मेलाके अंतिम दिन शनिवार को नारियल मैन के नाम से मशहूर बाहुबली धर्मेंद्र राजभर का जैसे ही आगमन हुआ तो उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी । भीड़ को काबू पाने के लिए मेला प्रशासन एवं पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
मेला कमेटी एवं समर्थकों ने बाहुबली धर्मेंद्र राजभर को माल्यार्पण कर स्वागत किया। 401 नारियल फोड़ने का पूरा इंतजाम था। बहराइच से आए बाहुबली धर्मेंद्र राजभर ने अपने हाथों से जैसे ही नारियल फोड़ना शुरू किया पूरा मेला परिसर में जय बजरंग बली एवं गोबिंद साह पंथी बाबा के जय घोष के नारों से गुंजायमान हो उठा।

इसी दौरान फूटे नारियल उठाने और नारियल फोड़ते धर्मेंद्र के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में भीड़ बेकाबू हो गई। धर्मेंद्र ने लगभग डेढ़ सौ नारियल फोड़े ही थे कि अफरातफरी मच गई। स्थिति अधिक ना बिगड़े, इसीलिए आनन- फानन में मेला कमेटी ने कार्यक्रम को स्थगित कर दिया जिससे बाहुबली का कारनामा देखने वालो में मायूसी छा गई। बताते चलें कि धर्मेंद्र राजभर इससे पहले 4:33 मिनट में ही 501 नारियल हाथों से फोड़ने का कारनामा कर चुके हैं।
बहरहाल, बाहुबली धर्मेंद्र राजभर को मेला कमेटी ने गदा एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान गोविंद राजभर, जय राम राजभर, महंत परशुराम दास, पवन राजभर, मुन्ना राजभर, सुनील राजभर, अनिल हरिवंश विनोद सिंह, मनोज पासवान, तिलेश्वर राजभर, बृजेश, चंदन, दिलीप गुप्ता, रविप्रकाश, सदानंद, अवधेश आदि सहयोग में लगे रहे। संचालन मनोज टाइगर ने किया।
इस मेले में जनपद ही नहीं मऊ एवं गाजीपुर के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी. श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के बाद बाटी-चोखा और खिचड़ी का प्रसाद बनाया और विदा हुए।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

