बलिया में भी मना बिहार में एनडीए की बंपर जीत का जश्न, भाजपा कार्यालय में खिलाई गई मिठाई

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

पंकज सिंह, बलिया

बलिया. बिहार में एनडीए और भाजपा को मिली बड़ी जीत से बलिया के भाजपा समर्थकों में भी जबर्दस्त उत्साह है। हनुमानगंज स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया गया।

शुक्रवार को मतगणना के बाद आए नतीजों और रुझानों को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। मिठाई खिलाकर बधाई दिया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि यह सनातनी लोगों की सरकार है। उन्होंने बिहार की जनता को बधाई दी और विश्वास जताया कि यह सरकार आगे भी विकास करेगी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने बिहार की जनता को पुनः अभिनंदन करते हुए राज्य के विकास की कामना की। उन्होंने मातृशक्ति को भी धन्यवाद दिया कि उन्होंने अपनी ताकत का अहसास कराया और देश की सीमा सुरक्षा में सहयोग किया। इस मौके पर सुनीता श्रीवास्तव, जयप्रकाश साहू, संजीव कुमार डम्पू, अमिताभ उपाध्याय, सोनी तिवारी, सुरेन्द्र सिंह, कृष्णा पाण्डे, आलोक सिंह, हिमांशु प्रताप सिंह, संजीव सिंह आदि लोग रहे।

भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल चबूतरा टीडी चौराहा आम लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि आज के बिहार में एनडीए की भारी बहुमत से जीत केवल एक सामान्य जीत नहीं बल्कि यह राष्ट्रवादी विचारधारा की व्यापक स्वीकृति है। यह चुनाव परिणाम तुष्टिकरण, आतंकवाद और अवैध घुसपैठ के विरुद्ध स्पष्ट जनादेश है।

इस अवसर अरविंद शुक्ला, बिनोद तिवारी, संजय राय, सुरजीत सिंह, अनूप सिंह, सोनू सिंह, अमित सिंह, देवेन्द्र सिंह, पंकज राय, दिग्विजय सिंह, संजय चौबे, अश्वनी सिंह, दीवान सिंह,संदीप तिवारी,शत्रुधन राय, संतोष पाठक,अमित गुप्ता, भृगुनाथ,श्रीवास्तव,धर्मेंद्र तिवारी, किम्पू सिंह आदि लोग शामिल हुए।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE