

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. SIR यानी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं गणना प्रपत्र वितरण की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रतिनिधियों की तरफ से शिकायतें दर्ज कराई गईं जिन पर डीएम ने जांच के आदेश दिए.
डीएम ने बताया कि बूथ नंबर 27, बलिया नगर में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा कर लिया गया है। वहीं, बूथ नंबर 28 के बीएलओ ने भी 100 प्रतिशत वितरण होने की जानकारी दी। हालांकि राजनीतिक दलों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को गणना प्रपत्र की प्राप्ति का प्रमाण-पत्र सुरक्षित रखना होगा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बूथ नंबर 243, बलिया नगर में भी शिकायत प्राप्त हुई है, जिस पर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिकंदरपुर के बूथ नंबर 9 और बलिया नगर के बूथ नंबर 303 पर बीएलओ फील्ड में नहीं दिखे हैं, इस पर भी कार्यवाही होगी। उन्होंने बूथ में बदलाव से संबंधित प्रस्ताव 16 नवंबर तक देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि राजनीतिक दल भी अपने बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की सूची निर्धारित प्रारूप में दें। और जिन दलों ने अभी तक बीएलए की नियुक्ति नहीं की है जल्द से जल्द नियुक्त कर उनकी सूची हमें उपलब्ध कराए. कहा कि, “बीएलओ और बीएलए मिलकर कार्य करेंगे तो मतदाता सूची का कार्य अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा।”
डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि जिन राजनीतिक दलों ने अपने बीएलए की तैनाती कर दी है, उनके साथ बीएलओ बैठक करें ताकि समन्वय बना रहे। बैठक में एडीएम अनिल कुमार एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

