Ballia-कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा का सैलाब, गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

Ballia-कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धा का सैलाब, गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़, घाट पर हुई भव्य गंगा आरती

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. महर्षि भृगु की पावन धरती बलिया में बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जनपद और गैर-जनपद से लाखों श्रद्धालु शिवरामपुर गंगा घाट सहित विभिन्न घाटों पर पहुंचे और पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, महर्षि भृगु व उनके शिष्य दर्दर मुनि की समाधि पर मत्था टेककर पूजन-अर्चन किया।

हालांकि इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर मीना बाजार न लगने से श्रद्धालुओं में निराशा भी दिखी। प्रशासनिक देरी को लेकर कई लोग नाराज नजर आए। इसके बावजूद श्रद्धा का उत्साह कम नहीं हुआ।

मंगलवार की दोपहर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था और रात होते-होते संगम तट पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। आधी रात बाद से ही श्रद्धालु गंगा स्नान में लीन हो गए। सुबह होते-होते घाटों पर कदम रखने की जगह नहीं बची थी।

मां गंगा की भव्य आरती और दीपों की जगमगाहट

कार्तिक पूर्णिमा की शाम शिवरामपुर घाट पर जिला प्रशासन की ओर से वाराणसी से आए विद्वान पंडितों द्वारा भव्य गंगा आरती की गई। गंगा तट दीपों से सुसज्जित था और पूरा क्षेत्र देव दीपावली की भांति आलोकित हो उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने गंगा मैया का पूजन-अर्चन किया।

भक्ति संगीत से गूंजा शिवरामपुर घाट

कार्तिक पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शिवरामपुर घाट पर देर रात तक भक्ति गीतों और भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के अनुज धमेंद्र सिंह, जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे.

व्यवस्था और सुरक्षा चाक-चौबंद

महाबीर घाट से लेकर शिवरामपुर गंगा घाट तक बिजली की व्यापक व्यवस्था की गई थी ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस बल और खुफिया विभाग के अधिकारी हर स्थान पर मुस्तैद रहे। विभिन्न सामाजिक समितियों ने चाय, पानी, दवा और भोजन के स्टॉल लगाए, जिससे श्रद्धालुओं ने राहत महसूस की।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE