Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • Ballia-यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए बलिया जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी, जानिए क्या दिए गए हैं दिशा-निर्देश
  • Campus रिपोर्ट
  • Front Page
  • बलिया शहर

Ballia-यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए बलिया जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी, जानिए क्या दिए गए हैं दिशा-निर्देश

प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुये प्रश्नपत्रो को जनपद मुख्यालय में सुरक्षित स्थान पर पुलिस अभिरक्षा में रखवाया जायेगा
General Desk 17 February, 2025 1 minute read
DM Ballia Exam Meeting

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए जोनल/सेक्टर/ स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा केंद्र व्यवस्थापक/वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने सभी को उनके दायित्वों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सौंपे गए कार्यों/दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारीपूर्वक किया जाय। शासनादेश एवं सुरक्षा के सभी मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा पारदर्शी, शुचितापूर्ण, नकल विहीन एवं शांतिपूर्ण तरीकों से संपन्न कराई जाय। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाय।

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाए जाने के संबंध में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 लागू की गई है, जिसमें बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति गलत गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। सी.सी.टी.वी. के माध्यम से निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि कोई भी परीक्षार्थी प्रतिबंधित सामाग्री परीक्षा कक्ष में लेकर न जाने पाए।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा नकल विहीन, शुचितापूर्ण, पारदर्शी एवं सकुशल संपन्न कराई जाय। सभी लोग अपने कार्यों/ दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक करें। उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 लागू हैं, जिसमें कड़े प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस बल की आवश्यकता होने पर तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक या उन्हें अवगत कराए।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यू.पी. बोर्ड परीक्षा दिनांक 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। जनपद में कुल 163 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन, शुचितापूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने के लिए 07 जोनल मजिस्ट्रेट,  25 सेक्टर मजिस्ट्रेट,  163 स्टेटिक मजिस्ट्रेट,  163 केंद्र व्यवस्थापक एवं 163 वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ 06 सचल दल टीमों का भी गठन किया गया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि हाईस्कूल की परीक्षा में कुल- 59665 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिसमें 32596 बालक एवं 27069 बालिकाएं शामिल हैं। इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल- 67092 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे, जिसमें 39379 बालक एवं 27713 बालिकाएं सम्मिलित हैं।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन तथा सकुशल संपन्न करने के लिए जारी दिशा- निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि–

किसी परीक्षा केन्द्र से सामूहिक नकल अथवा पूर्व प्रकटन की सूचना प्राप्त होने / सन्देह होने पर उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनो का निवारण) अधिनियम-2024 के अन्तर्गत प्रभावी कार्यवाही की जाय। जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से तत्काल सम्पर्क करके आवश्यकतानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाय।

 

प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं पूर्व प्रकटन के बचाव के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन द्वारा प्रश्नपत्रों के पहुँचने से पूर्व ही प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुये प्रश्नपत्रो को जनपद मुख्यालय में सुरक्षित स्थान पर पुलिस अभिरक्षा में रखवाया जायेगा। सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात होंगे, जो चौबीस घण्टे प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

* परीक्षा केन्द्रों पर प्रश्नपत्रों के पहुँचने से 03 दिन पहले से स्ट्रांग रूम स्थापित कर लिया जाय तथा 24X7 घण्टे सी०सी०टी०वी० कैमरा कियाशील रखा जाय। डी०वी०आर० की रिकार्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिनों की होनी अनिवार्य है। परीक्षा केन्द्र पर प्रश्नपत्र एवं

उत्तर पुस्तिका पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम की रिकार्डिंग तथा सम्पूर्ण परीक्षा अवधि में परीक्षा केन्द्र के परीक्षा कक्ष में लगे सी०सी०टी०वी० कैमरे की रिकार्डिंग कम से कम 06 माह तक सुरक्षित रखी जानी आवश्यक होगी, जिसे आवश्यकता पडने पर परिषद को उपलब्ध कराना होगा।

 

* स्ट्रांग रूम के दरवाजे की चाबी परीक्षा केन्द्र पर तैनात स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित रखी जाएगी। इस कमरे को प्रत्येक बार खोलने एवं लॉक/सील किये जाने का विवरण केन्द्र व्यवस्थापक वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट द्वारा अनिवार्य रूप से लॉगबुक/रजिस्टर में अंकित किया जाएगा।

 

* स्ट्रांग रूम में रखी गयी डबल लॉक आलमारी को खोले जाने एवं लॉक/सील किये जाने की कार्यवाही केन्द्रव्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक तथा स्टैटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में ही की जाएगी। प्रत्येक बार स्ट्रांग रूम को खोलने तथा लॉक/सील किये जाने का विवरण लॉग बुक / रजिस्टर में अंकित किया जाएगा।

 

* स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक प्रत्येक दशा में सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र पर न्यूनतम 01 घण्टा पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे, जिससे स्ट्रांग रूम तथा प्रश्नपत्र रखे डबल लॉक आलमारी को निर्धारित समयान्तर्गत खोला जा सके।

 

*  स्ट्रांग रूम में किसी भी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा।

 

* परीक्षा केन्द्र पर स्ट्रांग रूम से पृथक एक सुरक्षित कक्ष में लोहे की डबल-लॉक युक्त आलमारी/ट्रक बाक्स में उत्तर पुस्तिकाओ के समुचित रख-रखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।

 

* परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्दर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाय। इस निमित्त परीक्षा केन्द्र परिसर में प्रवेश के पूर्व ही गेट पर आन्तरिक निरीक्षण दस्तों द्वारा जिला प्रशासन के सक्रिय सहयोग से परीक्षार्थियों की व्यापक रूप से तलाशी ली जाय।आन्तरिक निरीक्षण दस्ते में परीक्षा केन्द्र के अध्यापक रहेंगें।

 

* बालिकाओं की चेकिंग केवल महिलाओं द्वारा की जायेगी, किसी भी दशा में सचल / निरीक्षण दल के पुरूष सदस्य द्वारा बालिकाओं की तलाशी नही ली जायेगी।

 

* परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्दर मोबाइल फोन अथवा ऐसे इलेक्ट्रानिक संयंत्र,जिससे अनुचित साधन प्रयोग की आशंका हो ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाय।कक्ष निरीक्षकों एवं परीक्षा कार्य में संलग्न अन्य कार्मिको के मोबाइल फोन मुख्य प्रवेश द्वार पर अथवा उसके निकट रखने की समुचित व्यवस्था जिला विद्यालय निरीक्षक तथा केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा सुनिश्चित की जाय। किसी भी दशा में मोबाइल फोन उस कक्ष में न रखे जाय, जहाँ प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिकायें रखी हों।

 

* वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र पर नकल विहीन परीक्षा सम्पादित कराये जाने हेतु प्रदेश के सभी जनपदों में हाईस्कूल एवं इण्टर मीडिएट की क्रमांकित “अ” एवं “ब” उत्तर पुस्तिकाओं में माध्यमिक शिक्षा परिषद उ०प्र० का ‘लोगो’ सिक्योरिटी कोड का प्रयोग किया गया है। निरीक्षण अधिकारी परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर वितरित “अ” एवं “ब” उत्तर पुस्तकों के रख- रखाव सम्बन्धी पंजिका का समय-समय पर अवलोकन करेगें। यह भी ध्यान रखा जाए कि उत्तर पुस्तिकों की किसी भी दशा में अदला-बदली न हो सके और अवशेष उत्तर पुस्तकों का दुरुपयोग न हो सके, इस पर भी प्रभावी नियंत्रण निरीक्षण अधिकारियों द्वारा रखा जाय।

 

* प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 02 कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कक्ष निरीक्षक, पहचान पत्र सहित आधार कार्ड के साथ कक्ष निरीक्षक का कार्य करते हुए नकल विहीन परीक्षाएं सम्पादित करायेगें। किसी भी दशा में विषय से सम्बन्धित अध्यापक अपने विषय से सम्बन्धित परीक्षाओं में कक्ष निरीक्षक का कार्य नहीं करेगें। इसके अतिरिक्त परीक्षा केन्द्र में आवंटित छात्रों के विद्यालय के शिक्षकों की ड्यूटी वाह्य कक्ष निरीक्षक के रूप में उस कक्ष में न लगायी जाय।

 

* परीक्षा केन्द्र पर स्वकेन्द्र प्राप्त छात्राओं के परीक्षा कक्ष में सम्बन्धित विद्यालय के अध्यापकों को कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी न लगायी जाय।

 

* परीक्षा केन्द्रो के निरीक्षण के दौरान सचल दल को यह विशेष रूप से ध्यान रखना होगा कि शान्तिपूर्वक परीक्षा दे रहे किसी भी परीक्षार्थी को अनावश्यक परेशानी न हो और न ही उन्हें किसी प्रकार से भयभीत किया जाय।

 

* परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षक उपस्थिति पंजिका हो, जिसमें नाम, पदनाम,अध्यापित विषय, स्नातक एवं परास्नातक का विषय अंकित किया जाय तथा परीक्षा केन्द्र पर अन्य पंजिका निश्चित प्रारूप में बनाया जाय, जिसमें परीक्षा दे रहे दिव्यांग परीक्षार्थियों की विवरण पंजिका, आन्तरिक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी पंजिका, प्रश्नपत्र खोलने की पंजिका, प्रश्नपत्र वितरण की पंजिका (जिसमें लेखा-जोखा का विवरण हो), उत्तर पुस्तिका वितरण पंजिका (जिसमें लेखा जोखा का विवरण हो) तैयार करायी जायेगी।

 

* निर्धारित परीक्षा केन्द्र से इतर किसी अन्य परीक्षा केन्द्र पर कोई अभ्यर्थी यदि परीक्षा देता पाया जायेगा, तो उसका परीक्षाफल परिषद द्वारा निरस्त कर दिया जायेगा,इसके साथ ही सम्बन्धित केन्द्र व्यवस्थापक सहित परीक्षा केन्द्र को तीन वर्ष के लिए डिबार कर दिया जायेगा। परीक्षा केन्द्र से भिन्न किसी अन्य स्थान का उपयोग परीक्षा के लिए करते पाये जाने पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों के निवारण) अधिनियम 2024 की धारा-10 में विहित व्यवस्था के अनुसार भी कार्यवाही की जाय।

 

* परिषदीय परीक्षाओं की शुचिता एवं नकल विहीन परीक्षा के आयोजन के दृष्टिगत यदि किसी भी परीक्षा केन्द्र पर किसी परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरा परीक्षार्थी अर्थात छद्म (Proxy) परीक्षार्थी पकडे जाने पर सम्बन्धित छद्म परीक्षार्थियों एंव अन्य सहायता प्रदान करने वाले सर्वसम्बन्धितों के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जाय तथा अनुचित लाभ पहुँचाने के दोषी पाये जाने पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों के निवारण) अधिनियम 2024 के प्रावधानो के अनुसार साल्वर गिरोह मानते हुए कार्यवाही की जायेगी।

 

* परीक्षा अवधि में केन्द्र व्यवस्थापक को अपने-अपने केन्द्रों की सीमा के अन्तर्गत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के अधिकार प्रदान किये जाते है, परन्तु वे इन अधिकारों से पूर्ण रूप से भिज्ञ न होने के कारण इसे प्रयोग नही कर पाते है। इस सम्बन्ध में केन्द्र व्यवस्थापकों को आवश्यक जानकारी प्रदान की जाय।

 

* सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाये जाने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 लागू है।

 

* बोर्ड परीक्षाओं में प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक नियुक्त होगे। परीक्षा केन्द्र पर नियुक्त कक्ष निरीक्षकों से उनके परिचय पत्र, आधार कार्ड के साथ कक्ष निरीक्षण कार्य कराते हुए नकलविहीन परीक्षाएं सम्पादित कराना केन्द्र व्यवस्थापक का दायित्व होगा।

 

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया में आज क्या हुआ बलिया राजनीति बलिया शहर बलिया समाचार यूपी बोर्ड परीक्षा

Post navigation

Previous: बलिया-छात्रवृत्ति फार्म और फ्री मोबाइल योजना की लिस्ट को लेकर छात्रों ने किया प्राचार्य का घेराव
Next: Ballia-पुण्यतिथि पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी शहीद रामदहिन ओझा, दी गई श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा

You may have missed

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.