Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • न्यूज़ Shorts
  • बलिया LIVE NEWS SHORTS 
  • Campus रिपोर्ट
  • CRIME डायरी
  • खेल-कूद
  • न्यूज़ Shorts

बलिया LIVE NEWS SHORTS 

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.
Assignment Desk 5 January, 2023 1 minute read
play

नमस्कार! बलिया लाइव  NEWS SHORTS में आप सभी का स्वागत है – न्यूज SHORTS में  जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले ballialive.in विजिट करें.

  • जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
    बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं समाजकार्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पा मिश्रा के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बसंतपुर में दीक्षोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रूबी सहायक आचार्य समाज कार्य विभाग द्वारा की गयी. उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी भी पुरुषों के समान ही महत्वपूर्ण है . इसलिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को आगे आकर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करना आवश्यक है. डॉ प्रेम भूषण यादव, सहायक आचार्य समाज कार्य विभाग ने महिलाओं को खेल के बारे में बताते हुए कहा कि खेल हमें, आत्मविश्वास के स्तर का निर्माण करना और सुधार करना सिखाता है.

    खेल गतिविधियों में शामिल होना स्वास्थ्य की दृष्टि से भी लाभदायक है. खेलने से बहुत रोगों से सुरक्षित करने में मदद करता है; जैसे – गठिया, मोटापा, हृदय की समस्याओं, मधुमेह, आदि. डॉ. संजीव कुमार सहायक आचार्य समाज कार्य विभाग ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी समय मे विश्वविद्यालय द्वारा अनेक कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को लाभान्वित किया जाएगा . इस खेल प्रतियोगता में महिलाओं एवं किशोरियों की बढ़ चढ़ के प्रतिभागिता रही. प्रतियोगिता के अंतर्गत हांडी फोड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सविता देवी, द्वितीय स्थान सरिता देवी और तृतीय स्थान रूबी ने प्राप्त किया. वही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रेखा देवी, द्वितीय स्थान सविता देवी और तृतीय स्थान उर्मिला ने प्राप्त किया तथा नींबू चम्मच रेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोनी देवी, द्वितीय स्थान रेखा देवी का रहा . कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. नीरज कुमार सहायक आचार्य अंग्रेजी विभाग जननायक चंद्रशेखर विश्विद्यालय उपस्थित रहे. साथ ही समाजकार्य विभाग के समस्त छात्र – छात्राओं की भी सहभागिता रही.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • समाजसेवी ने किया कंबल का वितरण
    सिकंदरपुर (बलिया). आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के कार्यालय पर समाजसेवी शेख अहमद अली उर्फ संजय भाई के बड़े पुत्र शेख मारूफ अली ने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों तथा कर्मचारियों के बीच कपकपाती भीषण ठंड में वितरण किया. उन्होंने बताया कि कई दिनों से लगातार हमारा यह कंबल वितरण का अभियान जारी है और हम गरीब तबके के लोगों असहायों और जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें कंबल उपलब्ध कराने का काम कर रहे है.

    हालांकि कड़ाके की ठंड में आदर्श नगर पंचायत या शासन प्रशासन की तरफ से किसी तरीके का कोई भी कंबल वितरण नहीं किया गया है और न ही कोई अलाव की व्यवस्था की गई है. इस पर शासन प्रशासन को अवश्य ध्यान देना चाहिएं.
    सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट

  • रेड क्रास ने परिषदीय विद्यालयों की रसोईयों को दिया नव वर्ष का तोहफा
    बलिया. गरीब, असहाय, वंचित और जरूरतमंद आदमी कहां बसता है? कैसे रहता है? किन परिस्थितियों में जीता है? उसकी दिक्कतें व मुश्किलें क्या है? यह बहुत कम लोग समझ पाते हैं, पर जिसने भी इनकी व्यथा को महसूस किया वो इनकी सेवा का कोई मौका जाया नहीं करता. ऐसे लोगों की सेवा को अपना सौभाग्य मान उसी में रम जाता हैं. इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यत्र तत्र देखने को भी मिल रहा है. इस फेहरिस्त में एक नाम रेड क्रास सोसायटी का भी है. गरीब-गुरबों का हर संभव सहयोग करने का संकल्प लेकर चलने वाली यह संस्था सही मायनों में एक सेवाश्रम है.
    जिलाधिकारी/ अध्यक्ष इण्डियन रेड क्रास सोसायटी बलिया के निर्देशन के क्रम में नजीर के तौर पर हाड़ कपांती इस ठंड में जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं, वहीं रेड क्रास सोसायटी रोज जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर उन्हें राहत देने का काम कर रही है.

इसी कड़ी में गुरुवार को शिक्षा क्षेत्र बेलहरी पहुंचे संस्था के जिला समन्वयक शैलेन्द्र पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय हल्दी नं. 2 की तीन तथा प्रावि दीघार की चार रसोईयों को कम्बल उपलब्ध कराया. इस मौके पर प्राशिसं बेलहरी के मंत्री शशिकांत ओझा व भोला प्रसाद मौजूद रहे. वहीं, शिक्षा क्षेत्र बैरिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्र गिरी के मठिया की दो रसोईयों को संस्था द्वारा कम्बल दिया गया. कम्बल पाकर रसोईयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
इस अवसर पर जूनियर रेड क्रास से भव्या पाण्डेय एवं शिवा उपस्थित रहीं.
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  • लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत
    बिल्थरारोड(बलिया)उभांव थाना क्षेत्र में लगातार हो रही मूर्ति व बाईक वह घरों में हो रही चोरी की घटना का पुलिस अभी पर्दाफाश भी नहीं कर पा रही है कि स्थानीय नगर पंचायत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में डॉट सपोर्टर के पद पर कार्यरत कर्मचारी रामाश्रय वर्मा की बाईक यू पी 60,ए जे 8255 पर गुरुवार चोरों ने हाथ साफ कर दी.
    मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कर्मचारी रोज की भांति अपनी बाईक खड़ी करके अपने ड्यूटी कमरे में जाकर दवा वितरण का कार्य करने लगा. वाहन स्वामी के अनुसार करीब 2:00 बजे वह अपने ड्यूटी कमरे से बाहर निकला तो मोटरसाइकिल ना देखकर अवाक रह गया. काफी ढूंढने के बाद भी मोटरसाइकिल का कुछ अता पता नहीं चला जिसके बाद वाहन स्वामी के तरफ से लिखित तहरीर उभांव पुलिस को दिया गया. स्थानीय नगर पंचायत के पुलिस चौकी से चंद्र दूरी पर ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर मौजूद है. जहां पर हमेशा प्रशासन की तरफ से ड्यूटी लगाई जाती है. उसके बावजूद भी स्वास्थ्य कर्मी के ही बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दी. लगातार हो रही चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है.
    बेल्थरा रोड से उमेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: पुआल के ढेर में मिला नर कंकाल
Next: पुलिस ने अबैध शराब व तमंचे के साथ एक को किया गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Nahar me body
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

General Desk 27 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

General Desk 23 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

You may have missed

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.