Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • राज-काज
  • ददरी मेला और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक
  • राज-काज

ददरी मेला और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

जिलाधिकारी ने बताया कि पशुओं में चल रहे लंपी डिजीज के चलते इस बार ददरी मेले में पशु मेला नहीं लगेगा। ददरी मेला अपनी दो बातो के लिए जाना जाता है एक पशु मेला और दूसरा मीना बाजार. लंपी डिजिज के चलते पशु मेला तो नहीं लगेगा लेकिन मीना बाजार की रौनक पहले की तरह ही बनी रहेगी.
Central Desk 19 October, 2022 1 minute read
dmballia

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आने वाले ददरी मेला और छठ पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की। बैठक का उद्देश्य ददरी मेला में होने वाली तैयारियों और उसकी सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ही मजबूत बनाना था।

 

जिलाधिकारी ने बताया कि पशुओं में चल रहे लंपी डिजीज के चलते इस बार ददरी मेले में पशु मेला नहीं लगेगा। ददरी मेला अपनी दो बातो के लिए जाना जाता है एक पशु मेला और दूसरा मीना बाजार। लंपी डिजिज के चलते पशु मेला तो नहीं लगेगा लेकिन मीना बाजार की रौनक पहले की तरह ही बनी रहेगी। इस संबंध में उन्होंने ईओ नगरपालिका को निर्देश दिया कि मेले की तैयारी पहले से ही कर ली जाए और वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था करा ली जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि मेले में स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएं और एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए । विद्युत विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मेले में प्रकाश की समुचित व्यवस्था हो लेकिन इस बात का ध्यान रहे कि कहीं भी कटे-फटे तार पड़े ना हो क्योंकि इनसे लोगों को करंट लगने का डर बना रहता है। नगर पालिका को उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगा कर घाटों की सफाई कर ली जाए क्योंकि ददरी मेले और छठ पर्व के दिन लोग भारी मात्रा में घाटों पर स्नान करने के लिए आते हैं। वहां पर महिलाओं के लिए शौचालय, कपड़े बदलने के कैम्प आदि पहले से तैयार कर लिया जाए। साथ ही घाटों पर बैरिकेटिंग कर दी जाए। जिससे कि किसी प्रकार की परेशानी ना हो। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी तहसीलों के एसडीएम भी अपने-अपने तहसील क्षेत्र में घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था करवा लें और कहीं पर भी पशु मेला न लगने दें। जनपद से सटे तहसीलों के उप जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जनपद में कहीं से भी पशु बाहर से ना आने पाए। मेले में आने वाले दुकानदारों को दुकानें आवंटित करते समय पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया।

पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने मेले की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया कि सभी सीओ अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दे। साथ ही मेले में पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। लाउडस्पीकर से लोगों को सूचित किया जाता रहेगा। साथ ही खोया-पाया कैंप भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे न केवल मेला परिसर में लगाया जाए बल्कि आने जाने वाले रास्तों, पार्किंग आदि पर भी लगाया जाए। उन्होंने परिवहन विभाग से कहा कि क्योंकि इस बार मेला कोरोना के बाद लग रहा है इस कारण मेले में भीड़ अधिक होगी अतः परिवहन विभाग गाड़ियों की संख्या बढ़ा दे।
बैठक मे सीएमओ जयंत कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के अतिरिक्त सभी उप जिलाधिकारी, सीओ और विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: संस्कार केंद्र के बच्चों एवं अभिभावकों के साथ मनाया गया दीपोत्सव
Next: जिलाधिकारी ने की डेथ नोटिफिकेशन सर्विस की शुरूआत

ये भी पढ़ें

DM Ballia Rajaswa Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia: राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम बलिया सख्त, अधिकारियों को लगाई फटकार

General Desk 7 July, 2026
DM Ballia Medical College
  • Front Page
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राज-काज

Ballia-बलिया मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण, जून में शिलान्यास संभव

General Desk 19 May, 2026
Ballia Ministers Meeting
  • Front Page
  • बलिया शहर
  • राज-काज

बलिया में जून से शुरू होगा वैना-बाईपास कॉरिडोर के लिए किसानों का पंजीकरण

General Desk 16 May, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.