गड़वार में राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ शुभारंभ

गड़वार, बलिया. गड़वार ब्लॉक सीडीपीओ वह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा हरी झंडी दिखाकर आगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा पोषण माह का हुआ शुभारंभ निकाला रैली

गड़वार ब्लॉक के डवाकरा हाल परिसर में बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह ने फीता काटकर किया.

इस अवसर पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्यों को सम्बोधित करते हुए सीडीपीओ राहुल कुमार ने प्रत्येक सप्ताह की गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया. कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों के समेकित विकास पर जोर डालना तथा समाज में कुपोषित बच्चों के सुपोषण के प्रति जागरूकता फैलाना है. आंगनवाड़ी कार्यकत्री राज कुमारी पाण्डेय द्वारा विभिन्न प्रकार के पोस्टर्स और खूबसूरत रंगोली बना कर मुख्य अतिथि सहित वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया पोस्टर और रंगोली का थीम बच्चों का पोषण और स्वच्छता तथा शिशु को ऊपरी आहार, यानी सही पोषण देश रोशन था, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली भी निकाली. संचालन मोहन सिंह ने किया.

 

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इस मौके पर अमरदेव सिंह,विनय चौरसिया,मुख्य सेविका कांति श्रीवास्तव, राजकुमारी पांडेय सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहीं.
(ओम प्रकाश पाण्डेय की रिपोर्ट)

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE