Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ऑपरेशन के दौरान प्रेग्नेंट महिला की मौत, एक घंटे बाद बच्ची ने भी तोड़ा दम
  • बेल्थरा रोड

ऑपरेशन के दौरान प्रेग्नेंट महिला की मौत, एक घंटे बाद बच्ची ने भी तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूजा शर्मा की शादी चंदौली जिला के निवासी जितेंद्र शर्मा से हुई थी. वर्तमान समय में वह अपने मायके पंचमा गांव आई हुई थी शनिवार की सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर डीलक्स हॉस्पिटल पहुंची थी जहां पर जनों की सहमति से आधे घंटे में ही उसका ऑपरेशन कर दिया गया. ऑपरेशन के दौरान ही प्रसूता मौत हो गई. उसकी मौत को लापरवाही का नतीजा बताते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया.
Central Desk 23 July, 2022 1 minute read
A pregnant woman dies during operation in a private hospital, the condition of the newborn child is critical

बेल्थरारोड, बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया मोड़ नगरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान शनिवार की सुबह एक प्रसूता महिला की मौत हो गई. प्रसूता महिला की मौत की खबर से उसके परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू कर दी. इसी दौरान पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया.

 

उधर नवजात शिशु की नाजुक हालत को देखते हुए. परिजन उसे मऊ लेकर चले गए. भीमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचमा निवासी पूजा शर्मा डिलीवरी के लिए शनिवार को चौकिया मोड नगरा मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल डीलक्स हॉस्पिटल में पहुंची. अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों को दिखाने के बाद उसका वहां ऑपरेशन किया गया.

 

ऑपरेशन के दौरान प्रसूता मौत हो गई जबकि नवजात शिशु की भी मां के मरने के एक घंटे बाद मौत हो गई है. जैसे इस घटना के बारे में परिजनों को सूचना मिली परिजन अस्पताल मैं पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिए हंगामा होते देख वहां के स्टाफ मौके से फरार हो गए.

 

सूचना के बाद पहुंची उभांव पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. उधर नवजात शिशु की हालत नाजुक स्थिति को देखते हुए परिजन उसे लेकर मऊ चले गए जहां डाक्टरों ने उसे मरा हुआ बताया. इस दौरान पुलिस अस्पताल संचालक से मामले की पूछताछ करने में जुट गई.

 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पूजा शर्मा की शादी चंदौली जिला के निवासी जितेंद्र शर्मा से हुई थी. वर्तमान समय में वह अपने मायके पंचमा गांव आई हुई थी शनिवार की सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर डीलक्स हॉस्पिटल पहुंची थी जहां पर जनों की सहमति से आधे घंटे में ही उसका ऑपरेशन कर दिया गया. ऑपरेशन के दौरान ही प्रसूता मौत हो गई. उसकी मौत को लापरवाही का नतीजा बताते हुए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया. उधर पूछताछ करने पहुंची. पुलिस का कहना था कि मृतक के परिजन नवजात को लेकर वहां से जा चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते बेल्थरा रोड एक महिला की मौत हो गई बेल्थरा रोड में स्वास्थ्य विभाग के महकमे के रहमो करम पर धड़ल्ले से अवैध नर्सिग होम संचालित हैं. जहां ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के बाद ही मामला संज्ञान में आता है.

 

 

चिकित्सकों का बोर्ड लगाकर कथाकथित चिकित्सक से ऑपरेशन कराया जाता है. वहीं बेल्थरारोड में स्वास्थ्य विभाग के महकमे के रहमो करम पर अवैध नर्सिंग होम संचालित भंडार लगा हुआ है. आए दिन मौत का मामला प्रकाश में आता है जबकि स्वास्थ्य विभाग कुंभकर्ण की निंद्रा में सोता रहता है.

(बेल्थरा रोड संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

Tags: मौत हंगामा

Post navigation

Previous: बागी बलिया के लाल ने बिहार में जाकर लहराया परचम
Next: युवाओं को रोजगार सृजन हेतु बैंक ऋण सुविधा, जिला ग्रामोद्योग विभाग ने की पहल

ये भी पढ़ें

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.