Skip to content
26 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पथ पर चलकर ही सबकी रक्षा सम्भव – रामगोविंद चौधरी
  • बांसडीह

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पथ पर चलकर ही सबकी रक्षा सम्भव – रामगोविंद चौधरी

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा पर आयोजित विचारगोष्ठी में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पहले सरकार का मतलब होता था जनकल्याण और राहत. वर्तमान सरकार का मतलब है, उत्पीड़न और झूठ. यह उत्पीड़न और झूठ सभी हदें पार कर चुका है. अब इसका सीधा टारगेट है पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र जिसकी रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.
Central Desk 8 July, 2022 1 minute read
Ram Govind Choudhary paying tribute to former Prime Minister Chandrashekhar

–डबल इंजन की सरकारें पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र की दुश्मन – रामगोविन्द चौधरी

बांसडीह, बलिया. पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. चंद्रशेखर के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को बांसडीह सपा कार्यलय पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचारगोष्ठी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि झूठ के बल पर सत्ता में काबिज डबल इंजन की सरकारें केवल विकास की नहीं, पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र की भी दुश्मन हैं. इनके चंगुल से पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र को बचाने के लिए हम सभी लोगों को अपने अपने घरों से निकलकर विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे का साथ देना होगा, इनके जुल्म और इनकी साजिशों का विरोध करना होगा, नहीं तो सब कुछ नष्ट हो जाएगा . उन्होंने कहा है कि वर्तमान में केवल राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पथ पर चलकर ही पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र समेत आम जन की रक्षा सम्भव है.

 

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा पर आयोजित विचारगोष्ठी में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पहले सरकार का मतलब होता था जनकल्याण और राहत. वर्तमान सरकार का मतलब है, उत्पीड़न और झूठ. यह उत्पीड़न और झूठ सभी हदें पार कर चुका है. अब इसका सीधा टारगेट है पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र जिसकी रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है.

 

उन्होंने कहा है कि डबल इंजन की सरकारें आजकल खुद ही दुखद और शर्मनाक घटनाओं को इवेंट की तरह प्रायोजित कर रही हैं और उनका प्रचार तन्त्र इन घटनाओं के आधार पर पूरे देश का माहौल विषाक्त कर रहा है.

इसे रोका नहीं गया तो इसके भयावह परिणाम होंगे.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि डबल इंजन की सरकारों का सबसे बड़ा लक्ष्य है, देश का सर्वस्व कुछ धनपशुओं के हाथ में देना. इसके लिए कानून को तरह तरह तोड़ा मरोड़ा जा रहा है, बदला जा रहा है और पब्लिक सेक्टर को बीमारू साबित करने के लिए अच्छी संस्थाओं को भी रौंदा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी चरम पार कर गयी है, किसान सिसक रहा है, मजदूर का कोई पुरसाहाल नहीं है, दलित और अतिपिछड़ा वर्ग के लोग लगातार सताए जा रहे हैं, महिलाओं की अस्मत लूट ली जा रही है, कर्मचारी सरेआम धमकाए जा रहे हैं और डबल इंजन की सरकारें इसे रोकने का प्रयास करने की जगह हिन्दू मुसलमान का झुनझुना बजा रही है जिसकी वजह से अल्पसंख्यकों का रास्ता चलना मुश्किल हो गया है.

 

रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि डबल इंजन की सरकारों के उपरोक्त रवैयों की वजह से देश की आर्थिक स्थिति लंका जैसी होने की ओर है. उन्होंने कहा है कि इसके मुकाबले का एक मात्र रास्ता है कि हम सभी लोग राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के बताए रास्ते पर चलें और पब्लिक सेक्टर, सद्भाव तथा लोकतन्त्र की रक्षा के साथ उत्पीड़ित किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, पिछडों, अतिपिछडों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों और बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार रहें.

 

श्रद्धाजंलि सभा एवं बिचारगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि डा.विश्राम यादव ने चंद्रशेखर जी के स्मृतियों को सुनाया साथ ही सर्वश्री यशपाल सिंह,सुशील पाण्डेय”कान्हजी”हरेंद्र सिंह,मनोरंजन सिंह, डा. हरिमोहन सिंह, लाल साहब सिंह,संकल्प सिंह,आशीष सिंह, धीरेंद्र सिंहचुन्ना, बिहारी पाण्डेय, गजेंद्र सिंह, पप्पू सिंह अधिवक्ता, कौशल पाण्डेय, उपेंद्र सिंह, अभय सिंह, राजेश सिंह राजू, राजेंद्र सिंह, मंटू बाबा, अंगद तिवारी, रविंद्र सिंह, प्रताप सिंह,सुभाष ओझा,हैप्पी पाण्डेय,बब्बन गिरी, आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने किया.

(रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट)

Tags: बांसडीह श्रद्धांजलि

Post navigation

Previous: बाइक को टक्कर मार चाय की दुकान में घुसी मैजिक, चाय पी रहे 6 लोगों को किया घायल
Next: स्कूल में बंद छात्र को परिजनों ने ताला तोड़ निकाला बाहर, प्रिंसिपल बोली- डेस्क के नीचे सोया था छात्र पता नहीं चला

ये भी पढ़ें

Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Bansdih Nadi Kataan Bathak
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए

General Desk 24 October, 2026
Bansdih spl SIR
  • जिला जवार
  • बांसडीह

नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान

General Desk 24 October, 2026

Recent Posts

  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक

You may have missed

chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026
Tullu Pump Death
  • जिला जवार
  • बांसडीह

टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

General Desk 25 October, 2026
Paryavaran Rally Ballia
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ

General Desk 24 October, 2026
Belthra Samadhan Diwas
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें

General Desk 24 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.