Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

Published by Mriegank SHEKHAR

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • इतिहास का सफर रथ यात्रा से महावीरी जुलूस तक
  • जिला जवार

इतिहास का सफर रथ यात्रा से महावीरी जुलूस तक

हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीय को यहां उल्लास के साथ मनाया जाने वाला महावीर झंडोत्सव का इतिहास काफी पुराना है. इसका आधार विभिन्न पुराणों में मिलता है. इस आयोजन के अतीत में झांकने से यह पदमपुराण, नारद पुराण, ब्रह्मपुराण, स्कंद पुराण आदि में वर्णित कथाओं को जहां पुनर्जीवित व साकार करता है, वही इसका दिन प्रतिदिन बदलता स्वरूप भारतीय दर्शन के इस सत्य को उदघाटित करता है कि जग स्थिर है, जबकि जगत की वस्तुएं परिवर्तनशील है.
News Desk 6 July, 2016 1 minute read
5_BALLIA_LIVE_8

सिकंदरपुर से संतोष शर्मा

SANTOSH SHARMAहर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीय को यहां उल्लास के साथ मनाया जाने वाला महावीर झंडोत्सव का इतिहास  काफी पुराना है. इसका आधार विभिन्न पुराणों में मिलता है. इस आयोजन के अतीत में झांकने से यह पदमपुराण,  नारद पुराण,  ब्रह्मपुराण,  स्कंद पुराण  आदि में वर्णित कथाओं को जहां पुनर्जीवित व साकार करता है, वही इसका दिन प्रतिदिन बदलता स्वरूप भारतीय दर्शन के इस सत्य को उदघाटित करता है कि जग स्थिर है, जबकि जगत की वस्तुएं परिवर्तनशील है.

सिकन्दरपुर में भी जगन्नाथ होते हैं रथ पर सवार

पुराणों में वर्णित कथाओं के मतानुसार एक बार सुभद्रा ने अपने भाई श्री कृष्ण से नगर भ्रमण करने की इच्छा प्रकट की. उनकी इच्छा का आदर करते हुए श्री कृष्ण ने सुभद्रा व बलराम के साथ नगर भ्रमण का किया था. उसी की स्मृति में इस रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है. एक अन्य कथा के अनुसार भगवान जगन्नाथ अपने निवास श्रीमंदिर से निकलकर वर्ष में एक बार अपने जन्मस्थान कुंड़िचा मंदिर की यात्रा करते थे. यह यात्रा वह रथ पर सवार होकर करते थे. इसीलिए इसे रथ यात्रा का नाम दिया गया. उसी की स्मृति में पूरी में प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा का आयोजन होता है. पूरी की यात्रा की तर्ज पर सिकन्दरपुर में भी चतुर्भुज नाथ मंदिर के जगन्नाथ,  बलराम व सुभद्रा की मूर्तियों को रथ पर बैठाकर नगर का भ्रमण कराया जाता है. तथ्य  यह है कि यहां का आयोजन शुरू से ही पूरी की रथयात्रा की अनुकृति मात्र थी. हां, यात्रा तो वही रही , मगर उसका स्वरूप बदलता गया. बाद में उसका नाम भी बदल गया. यहां का यह आयोजन केवल जगन्नाथ की यात्रा नहीं रही, बल्कि उनका अनुसरण करते हुए   महावीर हनुमान जी की यात्रा भी हो गई.

 

5_BALLIA_LIVE_23 5_BALLIA_LIVE_16 5_BALLIA_LIVE_19

रथयात्रा का नाम भूलकर महावीरी झंडा का जुलुस कहने लगे

धीरे धीरे हनुमान की भी मूर्तियों की बढ़ती संख्या ने लोगों को इसके मूल स्वरुप से अनजान बना दिया. लोग रथयात्रा का नाम भूलकर महावीरी झंडा का जुलुस कहने लगे. तथ्य यह भी है कि विज्ञान व तकनीक के जीवन में बढ़ती पैठ ने पहले की अपेक्षा इसका स्वरूप भी काफी आकर्षक बना दिया. विज्ञान की ही देन है कि जगमगाते रंग-बिरंगी लाइटों से चकाचौंध बिखेरती हनुमान प्रतिमाएं भव्य व आकर्षक हो जाती हैं. इसी के साथ पौराणिक कथाओं पर आधारित झांकियां भी बनाई जाती है, जो हमारी स्मृतियों के पर्त को उधेड़ती  हैं. हमें सत्य की ओर ले जाती हैं. इसी के साथ सामाजिक कुरीतियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां हमारा मनोरंजन करने के साथ ही हमें नैतिक जीवन व्यतीत करने का संदेश देती हैं.

Tags: महावीरी झंडा सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: दबंगों ने अधिवक्ता के दरवाजे पर कूड़ा रखा 
Next: छुट्टी थी, पर बच्चों को दूध पिलाया गया

ये भी पढ़ें

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

You may have missed

Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026
Bansdih kattaan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.