Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिले में 65700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य, तैयारियां पूर्ण
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिले में 65700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य, तैयारियां पूर्ण

एक अप्रैल से क्रय केन्द्रों पर शुरू होगी खरीददारी
General Desk 28 March, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, एक अप्रैल से क्रय केन्द्रों पर शुरू होगी खरीददारी

बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत ने रबी विपणन वर्ष 2018 -19 मे गेहूं खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारिया पहले से ही करने के निर्देश दिए हैं. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि गेहूं खरीद में कहीं पर भी कोई अव्यवस्था किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए. उन्होंने यह भी निर्देश दिए है बिचौलिए कहीं भी सक्रिय नहीं रहना चाहिए. जिलाधिकारी ने कहा है कि किसानों का गेहूं पूरी सहूलियत और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य 1735 /-रुपया प्रति कुंतल की दर से क्रय किया जाए. ₹ 10 /- प्रति कु पल्लेदारी का किसान द्वारा पहले दिया जाएगा. फिर गेहूं के भुगतान के समय यह ₹10 /-समर्थन मूल्य में जोड़कर कुल 1745/- प्रति कुंतल के हिसाब से आरटीजीएस के माध्यम से किसान के खाते में भेजा जाएगा.

जिलाधिकारी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में गेहूं खरीद के संबंध में की गई तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे. अपर जिलाधिकारी व गेहूं खरीद के प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार सिंघल ने सभी क्रय एजेन्सियो के अधिकारियों को व्यापक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि कहीं पर कोई कमी नहीं रहनी चाहिए. उन्होंने कहा सभी एजेन्सियां अपने क्रय केंद्र प्रभारियों के साथ मीटिंग करके समस्त आवश्यक तैयारिया पूरी कर लें.

जिलाधिकारी ने बताया कि गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से 15 जून तक होगी. उन्होंने बताया कि अभी तक 68 केंद्र अनुमोदित किए गए और 65700 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि खाद्य विभाग के 15 केन्द्र, पीसीएफ के 38 केन्द्र, एग्रो के 4, कर्मचारी कल्याण निगम के 5, एनसीसीएफ 3 व एफसीआई के तीन केंद्र खोलें जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया खाद्य विभाग द्वारा 30 हजार मी टनपीसीएफ द्वारा 17600 मी टन, एग्रो द्वारा 3500 मी टन, कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा 5000 मी0 टन एनसीसीएफ द्वारा 600 मीट्रिक टन व एफ सी आई द्वारा 9000 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिलाधिकारी ने बताया कि किसानों से गेहूं खरीद के समय खतौनी और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी ली जाएगी. जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केन्द्रो पर सभी सुविधाएं व उपकरण अभी से व्यवस्थित कर लिए जाएं. कहा कि केन्द्रो पर धन की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, छलना आदि तथा किसानों के लिए पीने के पानी व छाया आदि की सुविधा होनी चाहिए. उन्होंने कहा सभी एसडीएम अपने क्षेत्र के क्रय केंद्रों का परीक्षण कर ले तथा फीडबैक ले ले और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी इस संबंध में विश्वास में लेकर वार्ता कर लें. कहा कि एसडीएम परिवहन की दरों को भी रिवैलियेट कर लें. जिलाधिकारी ने कहा की चेक लिस्ट के अनुसार सेंटरवार सभी सुविधाओं का निरीक्षण कर लिया जाय. एसडीएम बोरों पर विशेष नजर रखेंगे और इलेक्ट्रॉनिक कांटा सही होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कांटे की संबंधित मंडी परिषद से डिमांड कर ली जाए तथा पुराने खराब कांटे वहां पर जमा कर दिए जाएं. उन्होंने जोर देते हुए कहा सभी के केंद्र प्रभारी अपने केंद्रों पर बैनर अवश्य लगवाएं तथा बैनर पर निर्धारित दरों व अन्य प्रमुख निर्देशों व फोन न. का उल्लेख अवश्य करें. जिलाधिकारी ने कहा गेहूं खरीद के बारे में एक कंट्रोल रूम की स्थापना जल्दी से जल्दी कर दी जाय तथा डिप्टी आरएमओ लगातार सभी सूचनाओं का संकलन करते रहे.अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) मनोज कुमार सिंघल ने कहा की गेहूं खरीद की प्रभावी व ठोस रणनीति बना ली जाए ताकि खरीद के समय किसानों को कोई असुविधा ना हो. इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडे, खाद्य विपणन अधिकारी अनिल तिवारी सहित सभी क्रय केन्द्र प्रभारी, उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर श्री राजेश यादव, उप जिलाधिकारी बैरिया राधेश्याम पाठक, उप जिलाधिकारी अनिल चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी, क्रय केंद्रों के प्रभारी उपस्थित थे.

Related

Tags: बलिया

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण व विक्रय के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Next: डीएम ने दिए संपूर्ण समाधान दिवस को और अधिक प्रभावी व सार्थक बनाए जाने के निर्देश

ये भी पढ़ें

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

You may have missed

सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case Girish
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

General Desk 16 September, 2026
Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.