असना गांव में तंगी से आजिज अधेड़ ने लगाई फांसी

सिकन्दरपुर (बलिया)। आर्थिक परेशानियों से होने वाली घर में रोज रोज की कलह से आजिज होकर एक अधेड़ ने पेड़ पर फांसी लगा कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली.

इसे भी पढ़ें  

कुछ दिनों से घर में अलग थलग पड़ गए थे

बताया जाता है कि मनियर थाना क्षेत्र के असना गांव निवासी हरेराम राजभर, जो 5 बच्चों का पिता थे, रविवार को शाम 6 बजे के करीब गांव के बाहर स्थित शीशम के पेड़ से फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया. घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बलिया भेज दिया. परिवार वालों का कहना है कि वह कुछ दिनों से गुमसुम रहते थे. घर में भी किसी से कुछ बातचीत नहीं करते थे.

इसे भी पढ़ें –  

 

  • बलिया LIVE की लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट रहने के लिए #बलियाLIVE के फेसबुक पेज को लाइक करें.
  • बलिया LIVE के ट्विटर के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को फॉलो करें.
  • बलिया LIVE के वीडियो देखने के लिए बलिया LIVE Official चैनल यूट्यूब पर विजिट करें.
  • अगर आपके दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बलिया से बाहर या किसी दूसरे मुल्क में रहते हैं तो उनसे भी शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी/फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.