Skip to content
7 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • ​महिला लेखपाल की तहरीर छह बार बदलवाया थाने का दिवान
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

​महिला लेखपाल की तहरीर छह बार बदलवाया थाने का दिवान

महिला लेखपाल ज्योति गुप्ता की एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर छह बार बदलवाया बैरिया थाने का दीवान और एफआईआर के बदले एनसीआर दर्ज कर दीवान ने महिला लेखपाल को थाने से चलता कर दिया.
General Desk 20 July, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

एफआईआर के बदले एनसीआर दर्ज किया, जांच में पहुंचे एडीएम

बैरिया (बलिया)। महिला लेखपाल ज्योति गुप्ता की एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर छह बार बदलवाया बैरिया थाने का दीवान और एफआईआर के बदले एनसीआर दर्ज कर दीवान ने महिला लेखपाल को थाने से चलता कर दिया. जबकि आरोपी महिला को शांति भंग में एसडीएम न्यायालय में चालान करने की बात कही. इसकी शिकायत महिला लेखपाल ने जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम सिंह से की. जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को इस प्रकरण की जांच करने अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल बैरिया थाने पर पहुंचे.

बैरिया तहसील के मानगढ़ में तैनात लेखपाल ज्योति गुप्ता का आरोप है कि बुधवार की शाम उसके चक गिरधर स्थित घर में घुसकर गाँव की ही महिलाओं ने उसके साथ  मारपीट की. जख्मी महिला लेखपाल थाने पहुंचकर घर में घुसकर मारने पीटने, सरकारी कागजात फाड़ने का आरोप लगाते हुए बैरिया थाने में एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी. आरोप लगाया है कि ड्यूटी पर तैनात दीवान ने यह कहकर एफआईआर करने से मना किया कि यह तहरीर ठीक नही है. दूसरा तहरीर लिखो. इस तरह छह बार तहरीर लौटाया. सातवीं बार स्वयं बोल कर तहरीर लिखवाया और एफआईआर के बदले एनसीआर दर्ज कर  थाने से चलता कर दिया.

इसे भी पढ़ें – वरासत के मामले को लेकर महिला लेखपाल के घर में घुस कर महिलाओं ने पीटा

इसकी शिकायत महिला लेखपाल ज्योति गुप्ता ने जिलाधिकारी से फोन पर की. जिलाधिकारी ने गुरुवार को इस प्रकरण की जांच के लिए अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल को बैरिया थाने भेजा. एसडीएम की अनुपस्थिति में बैरिया के तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान के साथ अपर जिलाधिकारी  बैरिया थाने पहुंचे.

अपरजिलाधिकारी ने जब दीवान से पूछा कि आपने क्यों तहरीर बदलवाया? तो दीवान का कहना था कि लेखपाल साहिबा को लिखने नहीं आ रहा था. इसलिए मैंने दूसरा तहरीर लिखवा दिया. महिला लेखपाल ने सभी तहरीर एडीएम के सामने रख दिया. एडीएम ने महिला लेखपाल का बयान लेने के बाद तहरीर व दीवान द्वारा दर्ज की गई एनसीआर की प्रति को लेकर रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित कर दिया.

स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन साल से भी अधिक समय से उक्त दीवान अक्सर शिकायत कर्ताओं के साथ मनमानी करता रहा है और तहरीर बदलवाकर एफआईआर के बदले एनसीआर दर्ज करता है. एडीएम के सामने आरोपी सीमा देवी भी अपनी गांव की दर्जनों महिलाओं के साथ पहुंच एडीएम से लेखपाल पर ही मारपीट करने की आरोप लगाई.

महिला लेखपाल के घर में घुस कर उसके साथ मारपीट की चर्चा तहसील परिसर में दिन भर चली. कई अधिवक्ताओं का कहना था कि थाने पर पहुँचने वाले पीड़ितों को तो मुंशी दीवान यह कह कर टालते हैं कि दरोगाजी आएंगे तब दर्ज होगा. दरोगा के निर्देशानुसार ही प्राथमिकी लिखवाई जाती है. 99 प्रतिशत प्राथमिकी तो पुलिस वाले अपने हिसाब से बोलकर ही लिखवाते है. यहाँ अकेले दीवान ही नहीं, थानेदार पर भी कार्रवाई होनी चाहिए.

About the Author

General Desk

Subscriber

View All Posts

Related

Tags: एडीएम डीएम तहसीलदार पुलिस बलिया बैरिया मानगढ़ मारपीट लेखपाल सीएचसी सोनबरसा

Post navigation

Previous: सौंपा ज्ञापनः सरकारी घोषणा 18-20 घंटे का, मिल रही है बिजली 1-2 घंटे
Next: जिलाधिकारी की देखरेख में जननायक चंद्रशेखर विवि की जमीन की हुई नापी

ये भी पढ़ें

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल
  • Ballia-पढ़ाई के लिए एक पैर पर कूद-कूद कर स्कूल जाती थी रागिनी, डीएम बलिया को पता चला तो उसके गांव पहुंचे
  • Ballia-बंदरों के आतंक से बेल्थरारोड में लोग परेशान, हल्दी क्षेत्र में कटखने बंदर का आतंक
  • Ballia-शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन, लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतरीं
  • Ballia-गंगा का जलस्तर बढ़ने से शहर के निहोरा नगर में 50 घरों में घुसा पानी, डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • Ballia-गड्ढे में सड़क या सड़क में गड्ढा… दर्जनभर से अधिक गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की बदहाली पर आक्रोश
  • Ballia-सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में रेलवे ने समस्याओं पर शुरू किया एक्शन, सांसद राजभर ने उठाए थे मुद्दे
  • Ballia-ई रिक्शा की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, चालक गिरफ्तार
  • बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित
  • Ballia-नेपाल आपदा में बलिया का युवक लापता, शादी के एक माह बाद ही रोजगार के लिए चला गया था गोविंद

You may have missed

belthra sadak gyapan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण

General Desk 6 September, 2026
Bansdih Flood 2
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा

General Desk 6 September, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस

General Desk 6 September, 2026
DM Ballia Divyang ko tricycle
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

General Desk 6 September, 2026
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.