परसिया गांव में गर्म कड़ाही में गिरा मासूम, हालत गंभीर

रसड़ा (बलिया)| कोतवाली क्षेत्र के परसिया गांव में रविवार की दोपहर में गरम कड़ाही में गिरकर मासूम झुलस गया. परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाये, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. अपने रिश्तेदारी में आया रविन्द्र  का 6 वर्षीय पुत्र नीरज खेलते समय गरम कड़ाही में गिर गया. चूल्हा से कड़ाही उतार कर नीचे रखा गया था कि वहां खेल रहे नीरज उसमें जा गिरा. कड़ाही में गिरने से नीरज बुरी तरह झुलस गया.

बलिया/बनारस लाइव लेटेस्ट अपडेट