Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इसके तहत मतदेय स्थलों का सम्भाजन एवं पुनर्स्थापन दो नवंबर तक पूरा किया जाएगा। वहीं, निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा, जबकि निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन चार जनवरी 2027 को निर्धारित है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसे सभी अर्ह नागरिक, जिनकी आयु एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो रही है और जिनका नाम अभी तक निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है, वे निर्धारित कार्यक्रम के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक निर्धारित प्रारूप में दावे एवं आपत्तियां अपने संबंधित बूथ के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित अवधि में आवेदन कर पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में अपने नाम के पंजीकरण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचक नामावली में पात्र मतदाताओं का नाम शामिल किया जा सके।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.
