Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • जेपीनगर के टोला काशी राय में उदास माहौल में फहरा तिरंगा
  • जिला जवार

जेपीनगर के टोला काशी राय में उदास माहौल में फहरा तिरंगा

बच्‍चों के बैठने के लिए बेंच भेंट की गांव की प्रधान ने
General Desk 27 January, 2018 1 minute read

बच्‍चों के बैठने के लिए बेंच भेंट की गांव की प्रधान ने

जयप्रकाश नगर(बलिया)।राष्‍ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस एक ऐसा पर्व है, जिसकी औपचारिकता हसीन या गमगीन दोनों ही माहौल में निभानी ही पड़ती है. वजह कि राष्ट्रीय पर्व है. इस दिन सभी भारतीय अपने देश में खुद के संविधान के दायरे में सांस जीना शुरू किए थे. इस दिवस पर भी कहीं खुशियां ही खुशियां थी, वहीं कहीं गमगीन माहौल में ही इस दिवस की औपचारिकता निभाई गई. कुछ ऐसा ही माहौल जयप्रकाशनगर के टोला काशी राय मिडिल स्‍कूल पर गणतंत्र दिवस समारोह में देखने को मिला. दरअसल संसार टोला गांव से सटे इस विद्यालय में विगत 15 दिन पहले से ही स्‍कूली बच्‍चे नाटक और विभिन्‍न कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे थे, तभी इसी गांव का एक मिलनसार युवक पलटू यादव पुत्र रामलोचन यादव का दिल्‍ली में एक बस दुर्घटना में निधन हो गया. उसका शव गणंतंत्र दिवस के से एक दिन पूर्व 25 जनवरी की शाम घर पहुंचा. पूरा गांव शोक में डूब गया.

अगली सुबह गणतंत्र दिवस के अवसर पर अन्‍य सभी स्‍कूलों के बच्‍चे कड़ाके की ठंड में भी प्रभात फेरी लेकर निकल चुके थे. वहीं यहां स्‍कूली बच्‍चों को विद्यालय में ही जमा कर लंबे समय तक चलने वाले कार्यकमों को छोटे रूप में तब्‍दील किया गया और गांव के समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने ध्‍वाजारोहण कर इस दिवस की औपचारिका निभाई. वहीं मृत युवक के प्रति अपनी शोक संवेदना भी व्‍यक्‍त की.

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार इसी दिन इस विद्यालय को ग्राम प्रधान रूबी सिंह और समाजसेवी सूर्यभान सिंह के द्वारा खुद के व्‍यक्तिगत बजट से स्‍कूली बच्‍चों को बैठने के लिए सभी कक्षाओं में बेंच और मेज भी भेंट किया गया. गमगीन माहौल के बीच ही स्‍कूली छात्राओं ने एक लघु नाटक के माध्‍यम से बेटी बचाओं, बेटी पढाओं का संदेश दिया.

वहीं समाजसेवी सूर्यभान सिंह ने कहा कि इस गांव के युवक की असमय मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है. गणतंत्र दिवस हमारा राष्‍ट्रीय त्‍यौहार है, इसलिए देश के तिरंगे को सलाम करना हम सभी भारतीयों का फर्ज भी है . इसलिए दिल के अंदर इन गमगीन पलों को रख कर, हम इस दिवस की औपचारिकता निभाने आ गए. कहा कि हमारा प्रयास है कि यह विद्यालय एक माडल स्‍कूल बने. वजह कि जेपी के गांव में यह सबसे पुराना चार पढि़यों तक को शिक्षा देने वाला विद्यालय है. मै चाहता हूं कि सभी सरकारी स्‍कूलों में पठन-पाठन तौर-तरीका बदले. पोशाक से लेकर, इन विद्यालयों के बच्‍चों को भी बेंच पर बैठ कर शिक्षा ग्रहण करने को मिले। इस बात को मै लिखित रूप से माननीय मुख्‍यमंत्री जी को भी दे चुका हूं.

टोला काशी राय मिडिल स्‍कूल की बाउंड्री के सांथ-सांथ मेरी मंशा है कि पंचायत के सभी विद्यालयों की व्‍यवस्‍था में भी सुधार हो.

सरकारी स्‍तर से भी शीघ्र होगी पहल: खंड शिक्षा अधिकारी

इसी विद्यालय पर ध्‍वाजारोहण समारोह में पहुंचे मुरलीछपरा के खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र ने कहा कि जयप्रकाशनगर की प्रधान रूबी सिंह और उनके पति सूर्यभान सिंह के द्वारा यह नेक कार्य किया गया है. यह संदेश पूरे प्रदेश को जाएगा. विभागीय स्‍तर से भी हर स्‍कूल में बच्‍चों को बैठने के लिए बेंच उपलब्‍ध कराने की तैयारी है. इसके अलावा उन्‍होंने मौजूद शिक्षकों से पठन-पाठन की गुणवत्ता में सुधार लाने की ओर भी ध्‍यान आकृष्‍ट कराया. इस मौके पर अन्‍य प्रमुख लोगों में कैलाश यादव, श्रीभगवान यादव, अरूण सिंह, जगलाल यादव, रामअयोध्‍या यादव, रामबली यादव, अखिलेश कुमार गुप्‍ता, मुन्‍ना गुप्‍ता, राजकुमार, रामायण यादव सहित गांव के भी सैकड़ो लोग मौजूद रहे. संचालन टोला काशी राय मिडिल स्‍कूल के प्रधानाध्‍यापक प्रदीप कुमार सिंह, ने किया वहीं सभी के प्रति आभार व्‍यक्‍त इसी प्रांगण में स्‍थापित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्‍यापक पारसनाथ राम ने किया.

Post navigation

Previous: राधिका विलास विद्या मन्दिर में गणतन्त्र दिवस पर विविध आयोजन
Next: नव सृजित नगर पंचायत बैरिया के प्रथम अध्यक्ष शान्ति देवी ने फहराया तिरंगा

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.