बांसडीह में जहरीले जन्तु के काटने से युवक की मौत

​बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह सहकारी समिति के पास किसी जहरीले जंतु के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बांसडीह सहकारी समिति के पास  नहर पर शंकर राजभर  पुत्र स्व रामपूजन राजभर  का घर है. सुबह चार बजे के आस पास वह शौच के लिए घर से निकला कि रास्ते मे उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया. जिससे वह वही गिर पड़ा. सुबह दौड़ लगाने वाले लड़कों ने शंकर को अचेतावस्था में देखा. उसके मुख से झाग निकल रहा था. किसी लड़के ने डायल 100 को सूचना दी. सूचना पर पुलिस की गाड़ी पहुंची व उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले गई. वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.