रानीपार गांव में रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष

सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के रानीपार गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों उस समय आपस में भिड़ गए, जब हलका कानूनगो व लेखपाल रास्ता को देखने के लिए मौके पर पहुंचे थे.

पुलिस ने घायल रामजन्म की तहरीर पर मारपीट करने वालों के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है. गांव के रामेश्वर व रामजनम के बीच रास्ता को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. विवाद को समाप्त कराने हेतु रमेश ने समाधान दिवस में आवेदन पत्र दिया था. आवेदन पत्र को भी निस्तारित करने के लिए मौके पर कानूनगो व लेखपाल गए थे. उनके सामने ही रामेश्वर व रामजनम आपस में मारपीट करने लगे, जिससे रामजन्म जख्मी हो गया. दोनों के मारपीट के बाद लेखपालों व कानूनगो समाधान किए बिना ही वापस लौट गए.