Skip to content
30 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिसकर्मियों को डीजीपी से मिला इन10 बिंदुओं पर अपडेट रहने का निर्देश
  • Front Page
  • बांसडीह

अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिसकर्मियों को डीजीपी से मिला इन10 बिंदुओं पर अपडेट रहने का निर्देश

बांसडीह के सीओ प्रभात कुमार ने सर्किल के सभी थानेदारों और हल्का प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी इन 10 बिंदुओं से संबंधित अपने कार्यक्षेत्र की पूरी जानकारी रखें।
General Desk 27 July, 2025 1 minute read
co prabhat kumar bansdih

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बलिया

बांसडीह, बलिया.  प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस महानिदेशक राजू कृष्ण की ओर से 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आधारित व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महकमे को इनका सख्ती से पालन करने को कहा गया है।

इस संबंध में बांसडीह के सीओ प्रभात कुमार ने सर्किल के सभी थानेदारों और हल्का प्रभारियों की बैठक ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पुलिसकर्मी इन 10 बिंदुओं से संबंधित अपने कार्यक्षेत्र की पूरी जानकारी रखें।

सीओ ने चेतावनी दी कि डीजीपी स्तर से कभी भी इन जानकारियों को लेकर उच्चाधिकारियों का फोन आ सकता है। यदि कोई संबंधित पुलिसकर्मी आवश्यक जानकारी देने में असमर्थ पाया जाता है, तो इसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना जाएगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस फरमान के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

पुलिसकर्मियों को इन 10 बिंदुओं पर रखनी है पैनी नज़र——–

(1) अपराधियों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस: अपराधियों, खासकर संगठित अपराधों और जघन्य मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना।

(2) महिला सशक्तिकरण: महिलाओं के प्रति अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता देना और महिला-केंद्रित पुलिसिंग को बढ़ावा देना।

(3) साइबर अपराध: साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच और साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए अपनी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाना।

(4) कानून व्यवस्था: सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, शांति भंग करने वालों पर नकेल कसना और संवेदनशील परिस्थितियों को कुशलता से संभालना।

(5) बेहतर पुलिस सेवाएं: जनता के प्रति पुलिस के व्यवहार को सुधारना, शिकायतों का तेजी से निवारण करना और पारदर्शिता बनाए रखना।

(6) पुलिस कल्याण: पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य, आवास और अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना।

(7)  प्रतिभा कल्याण: पुलिस बल में प्रतिभावान कर्मियों की पहचान करना और उन्हें प्रोत्साहित करना।

(8) पुलिसिंग में AI का प्रयोग: अपराध की रोकथाम, जांच और पुलिस कार्य को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग करना।

(9) प्रशिक्षण: पुलिसकर्मियों के कौशल को लगातार निखारना और उन्हें नई तकनीकों से अवगत कराना।

(10) यातायात व्यवस्था: सुगम यातायात सुनिश्चित करना, सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाना।

इन निर्देशों का मकसद अपराधियों पर लगाम लगाना, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना, पुलिस सेवाओं को बेहतर बनाना और पुलिस बल के कल्याण का ध्यान रखना है।

इस आदेश के बाद, सभी पुलिसकर्मी अब अपने-अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अपडेट करने में जुट गए हैं ताकि अचानक आने वाले फोन कॉल के लिए वे पूरी तरह तैयार रहें।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया पुलिस बलिया समाचार बांसडीह सीओ बांसडीह

Post navigation

Previous: Ballia-तीन दिन से लापता युवक का शव घाघरा नदी में मिला, हत्या की आशंका से सनसनी
Next: Ballia-भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व सांसद के समर्थकों के बीच मारपीट और फायरिंग, दो दर्जन घायल

ये भी पढ़ें

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026

Recent Posts

  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए

You may have missed

Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप

General Desk 29 October, 2026
SDM at Bansdih Katan Place
  • Uncategorised

महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना

General Desk 29 October, 2026
Sikandarpur Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

General Desk 29 October, 2026
Jaya Kishori Ballia
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान

General Desk 29 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.