Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • व्यापारी की आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच हो-शमीम खान
  • CRIME डायरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

व्यापारी की आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच हो-शमीम खान

बलिया. असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता के अंतिम यात्रा में शामिल होने के उपरांत आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद शमीम खान ने असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता की आत्महत्या पर कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से नंदलाल गुप्ता की हत्या की गई है, घटना से पूरे उत्तर प्रदेश का व्यापारी स्तब्ध हैऔर भय का माहौल है.
Assignment Desk 3 February, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Alsaha

बलिया. असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता के अंतिम यात्रा में शामिल होने के उपरांत आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव मोहम्मद शमीम खान ने असलहा व्यापारी नंदलाल गुप्ता की आत्महत्या पर कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से नंदलाल गुप्ता की हत्या की गई है, घटना से पूरे उत्तर प्रदेश का व्यापारी स्तब्ध हैऔर भय का माहौल है.

व्यापारी की आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच हो-शमीम खान यह घटना अपने पीछे कई सवाल खड़े करती हैं, बलिया सहित पूरे प्रदेश में सूदखोरों का गिरोह सक्रिय है, इन्होंने बहुत बड़ा जाल बना रखा है एक बार अगर कोई सीधा साधा आदमी या व्यापारी उसमें फंस जाता है तो पूरी जिंदगी उससे बाहर नहीं निकल पाता और अपना सब कुछ गंवा देता है,बैंकिंग प्रणाली को सुधारने की जरूरत है,अगर कोई बैंक आसानी से किसी को कर्ज दे दे तो उन्हें उनको सूदखोरों से लेने की जरूरत क्या है, हम इस पूरे घटना की सीबीआई जांच की मांग करते हैं,ताकि इसके पीछे जो छुपे हुए बड़े चेहरे हैं वह बेनकाब हो सक.

मुख्यमंत्री योगी से मांग करते हैं इस तरह का गिरोह चलाने वाले लोगों पर गैंगस्टर के साथ-साथ बुलडोजर की कार्रवाई भी होनी चाहिए, ताकि पूरे उत्तर प्रदेश में एक मैसेज जाए की बाबा सबके साथ न्याय करते हैं.इस अवसर पर पूर्व पूर्वांचल के सचिव कालिका प्रसाद,जिला संगठन प्रभारी मोहम्मद नसीम खान, जिला प्रमुख महासचिव महताब आलम, जिला सचिव फरीद अहमद मुराद, जिला संगठन मंत्री मुदस्सीर अंसारी इत्यादि लोग मौजूद रहे.

आत्महत्या मामले में बारह पर प्राथमिकी दर्ज
बलिया.कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन मालगोदाम रोड पर स्थित बलिया आर्म्स कारपोरेशन के संचालक नन्दलाल गुप्ता ने सूदखोरों से परेशान होकर मंगलवार की दोपहर फेसबुक लाइव करके खुद को गोली मार ली थी. मृतक व्यापारी की पत्नी मोनी गुप्ता ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने बारह नामजद, 4-5 अज्ञात लोगो पर तथा कानपुर की दो फर्मो के विरुद्ध 306, 420,406 व 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया है.

मोनी गुप्ता ने जिले के बारह नामी व 4-5 अज्ञात लोगों के नाम लिखते हुए तहरीर में लिखा है कि मेरे पति ब्याज पर कर्ज लिये थे और लिया गया सारा कर्ज चुका भी दिये थे.मृतका की पत्नी ने दो दो नामी लोगों का नाम लिखते हुए लिखा है कि इसी बीच जबरदस्ती जान से मारने की धमकी देते हुए एक फरवरी को स्थित आवासीय भूमि फर्जी तरिके से बिना पैसा दिये हुए रजिस्ट्री करा लिये. सभी लोग जबरदस्ती मेरे पति से पूरा कर्ज चुकाने के बाद भी पुनः पैसे की मांग कर रहे थे जिसके कारण काफी दिनो से मानसिक दबाव व तनाव में चल रहे थे.

कानपुर की दो फर्मो का नाम लेते हुए लिखा है कि व्यापारिक देन में लगभग 50 लाख रुपये दिये थे लेकिन दोनों फर्मो से काफी आग्रह करने के बाद भी दोनों फर्मो ने बकाया वापस नहीं किया. इन सभी कारणो एवं परिस्थितियो की वजह से काफी तनाव में होने के कारण पिस्टल से गोली मारकर आत्म हत्या कर लिये .
बलिया आर्म्स कारपोरेशन के संचालक का शव पुलिस ने बुधवार की देर शाम को ही परिजनों को सुपुर्द कर दिया.जिनका अन्तिम संस्कार करने के लिये परिजनों, रिश्तेदारों व शुभचिंतकों ने गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गंगा घाट लेकर गये.

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय आर्द्रभूमि दिवस
Next: अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष व्यास मनोनीत

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Belthra CRPF Amresh 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री

General Desk 17 September, 2026
Ubhaon Umesh Case Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.