Skip to content
21 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • विकास भवन के कंट्रोल रूम से 242 बूथों पर वेबकास्टिंग
  • जिला जवार

विकास भवन के कंट्रोल रूम से 242 बूथों पर वेबकास्टिंग

विधानसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान जनपद में सकुशल सम्पन्न हो गया. जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस व एसपी आरपी सिंह क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहे.
News Desk 5 March, 2017 1 minute read
Contol_room_vikash_bhawan
शनिवार को सुखपुरा बूथ पर डीएम और एसपी.

बलिया। विधानसभा चुनाव के छठवें चरण का मतदान जनपद में सकुशल सम्पन्न हो गया. जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस व एसपी आरपी सिंह क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहे. मतदान शुरू होने से समाप्त होने तक जनपद के विधानसभाओं में बूथों का जायजा लेते रहे. चुनावी भ्रमण के दौरान कुशलता आदि की जानकारी लेने के साथ कतारों में लगे मतदाताओं का भी उत्साहवर्धन करते रहे.

माल्देपुर बूथ का जायजा लेते जिलाधिकारी

शनिवार को जैसे ही 7 बजा  धीरे-धीरे मतदाता बूथों की ओर दिखने लगे. जिलाधिकारी तो मतदान शुरू होने से एक घण्टा पहले ही शहर के टीडी कालेज व कुंवर सिंह बूथ पर मार्क पोल की प्रक्रिया का जायजा लेने निकल पड़े. मतदान शुरू होने के बाद जिलाधिकारी गड़वार की तरफ निकल गये. वहां करीब आधा दर्जन बूथों को देखने के बाद फेफना होते हुए चितबड़ागांव गये. नरहीं में भी बने बूथों को देखा तथा लाइन में लगे कुछ मतदाताओं का परिचय पत्र भी चेक किया. इसके बाद क्रमशः सागरपाली, माल्देपुर, बलिया शहर, संवरूबांध, दुबहर, बसरिकापुर, हल्दी, बैरिया, रेवती, मुनिछपरा, बांसडीह, कैथवली, बेरूआरबारी, मिडढ़ा, सुखपुरा बूथों को देखा.

बीएलओ को सस्पेंड करने का दिया आदेश

चुनावी भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक माल्देपुर बूथ पर पहुंचे तो वहां बीएलओ सुदामा प्रसाद के गायब होने की शिकायत मिली. इस पर नाराज जिलाधिकारी ने तुरंत डीपीआरओ को फोन कर उस बीएलओ (सफाईकर्मी) को निलम्बित करने का आदेश दिया. कहा कि चुनाव संबंधी कार्यों में इस तरह की लापरवाही कत्तई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं पर ड्यूटी पर तैनात महिला केंद्रीय फोर्स के जवानों का उत्साहवर्धन भी किया.

बजती रही फोन की घण्टी, देते रहे निर्देश

मतदान शुरू होते ही जिलाधिकारी की फोन की घंटी भी बजती रही. सभी विधानसभाओं से जैसे ही किसी भी प्रकार की शिकायत मिली, तत्काल जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेटों के माध्यम से उसे दिखवाते रहे. जिलाधिकारी की शायद इसी तत्परता की वजह से जनपद में मतदान सकुशल सम्पन्न हो गया.

जागरूक दिखे मतदाता, युवाओं के साथ वृद्धों में भी दिखी रूचि

जिले में पिछले दिनों युद्धस्तर पर आयोजित हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का असर साफ तौर पर दिखा. बूथों पर लोगों में वोट देने के प्रति काफी उत्साह नजर आ रहा था. चुनाव के अंतिम समय तक कई बूथों पर कतार लगी रही. कई बूथों पर तो करीब सौ वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वृद्ध भी वोट देने के लिए घर से निकले. परिजन उन्हें कंथे पर बैठाकर बूथ तक आकर वोट दिलवा रहे थे. चुनाव में विशेषकर युवाओं की रूचि भी देखने लायक रही.

जवानों का कुशलक्षेम पूछते रहे डीएम-एसपी

सुरक्षित व भयमुक्त माहौल में वोट कराने के लिए लगे पुलिस बल का हाल पूछने में भी डीएम-एसपी तत्पर दिखे. प्रत्येक बूथ पर केंद्रीय फोर्स के जवानों से नाश्ता, भोजन आदि के बाबत जानकारी लेते रहे. भरोसा दिलाते रहे कि किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी. जिलाधिकारी जवानों का भी उत्साहवर्धन करते रहे.

जिलाधिकारी ने की दिव्यांग की सहायता

चितबड़ागांव कस्बे में एक बूथ पर जिलाधिकारी पहुंचे तो वहां एक दिव्यांग बूथ के बाहर ट्राईसाईकिल लिये खड़ा था. इसे देख जिलाधिकारी ने तुरंत उसकी सहायता की और एक व्यक्ति के सहयोग से उस दिव्यांग का तत्काल वोट दिलवाया. जिले में दिव्यांग मतदाताओं ने भी काफी उत्साह के साथ मतदान में भाग लिया.

कमिश्नर और डीआईजी ने सवरूबांध इलेक्शन बूथ का जायजा लिया.

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने भी लिया जायजा

विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मण्डलायुक्त व डीआईजी ने भी जनपद में भ्रमण किया. बलिया विधानसभा के संवरूबांध बूथ पर पहले से मौजूद जिलाधिकारी व एसपी से जरूरी जानकारी ली. मण्डलायुक्त व डीआईजी ने बूथों के अंदर जाकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया. पीठासीन अधिकारी को मतदान प्रक्रिया को तेजी से निपटाने का निर्देश देते रहे.

निर्बाध तरीके से हुई वेबकास्टिंग को डीएम ने सराहा

चुनाव के दौरान 242 बूथों पर वेबकास्टिंग हुई. विकास भवन सभागार से ईडीएम अभिजात सिंह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे. निर्बाध तरीके से वेबकास्टिंग का कार्य सकुशल सम्पन्न हो जाने पर सबसे पहले जिकाधिकारी ने ईडीएम अभिजात सिंह को बधाई दी. बता दें कि 14 लैपटॉप व ऑपरेटरों को लगाकर इसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी.

Tags: बसरिकापुर बांसडीह बेरूआरबारी बैरिया माल्देपुर मुनिछपरा रेवती विधानसभा वोटिंग शहर सवरूबांध सागरपाली सुखपुरा हल्दी

Post navigation

Previous: प्रथम श्रेणी का मतदान नहीं करा सका बलिया
Next: इलाहाबाद के बादशाही मंडी में हनुमान जी रोने लगे

ये भी पढ़ें

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग

You may have missed

Sear CHC
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर

General Desk 20 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

General Desk 20 September, 2026
road accident Symbolic
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल

General Desk 20 September, 2026
Thana Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप

General Desk 20 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.