Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • उलझती ही जा रही है बैरिया तिराहा कांड की गुत्थी
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

उलझती ही जा रही है बैरिया तिराहा कांड की गुत्थी

विधायक ने इस तरह की घटना का जिम्मेदार पुलिस को ठहराया
General Desk 21 October, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
शनिवार देर शाम हुई थी मारपीट और फायरिंग, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
एक तरफ से 14 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर, दूसरा पक्ष बनारस में इलाज करवा रहा
विधायक ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया, भाजपा नेता को खुद को बेकसूर बताया

बैरिया (बलिया)। स्थानीय तिराहे पर स्व. मैनेजर सिंह की मूर्ति के सामने शनिवार को देर शाम हुई हवाई फायरिंग व मारपीट की घटना के मामले में रविवार को पंकज उपाध्याय ‘निखिल’ की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने धारा 307, 308, 336, 323, 504, 506, 147, 148, भादंवि अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच व दबिश की कार्रवाई शुरू कर दी है. जबकि दूसरा पक्ष से समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नही दी गई है.

बताया जा रहा है कि प्रशांत उपाध्याय बीएचयू के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए ले जाए गए हैं. उनके परिवार के सदस्य वाराणसी में उनका इलाज करवा रहे हैं, जिस वजह से उधर से तहरीर नहीं आई है. बताते चलें कि सोनबरसा गांव निवासी प्रशान्त उपाध्याय व पंकज उपाध्याय निखिल दोनों परिवारों के बीच डेढ़ माह पूर्व जमीनी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. मामले में बैरिया पुलिस ने उस समय मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया था. उस समय की जमीनी रार ने शनिवार की शाम को बैरिया बाजार में व सोनबरसा गांव में दोनों जगह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. स्थिति यह रही कि भीड़ भाड़ वाले कस्बा स्थित तिराहे पर हवाई फायरिंग और चाकूबाजी हुई.

रविवार को सोनबरसा निवासी पंकज कुमार उपाध्याय निखिल ने तहरीर दिया कि वह शनिवार की शाम बाजार करने गए थे. उस समय प्रशान्त के ललकारने पर धीरेंद्र सिंह बड़क ने जान मारने की नीयत से गोली चला दी. जिससे वे बाल-बाल बच गए. इसके कुछ देर बाद ही प्रशांत उपाध्याय सहित कुल 14 लोगों ने उनके चचेरे भाई हरेराम उपाध्याय को हाकी, डंडा व ईट-पत्थर से मार कर घायल कर दिया. इस वारदात में हरेराम उपाध्याय के हाथ व पैर टूट गए हैं. बेहोशी के हालत में वे उल्टी करने के दौरान जिला अस्पताल भर्ती करवाए गए हैं.
वहीं समाचार लिखे जाने तक बीएचयू के ट्रामा सेंटर में एडमिट प्रशान्त की तरफ से कोई तहरीर नही दी गयी थी.

विधायक ने इस तरह की घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया

नगर के मुख्य तिराहे पर हुई मारपीट व हवाई फायरिंग के मामले में बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है. कहा कि पूरे वारदात के लिए बैरिया एसएचओ जिम्मेदार है. दोषी एसएचओ को हटाने के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर मांग करूँगा. विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस 308 के मुजरिम को थाने बैठा कर चाय नहीं पिलाती तो ऐसी घटना नही होती. मैं इस घटना की निन्दा करता हूँ, साथ ही पुलिस की कार्य शैली की उच्च अधिकारियों से शिकायत करूँगा.

मैंने झगड़े में बीच बचाव नहीं किया होता तो प्रशान्त की हत्या हो गई होती, मेरा दोनों पक्षों में किसी से कोई विवाद नहीं है- बड़क सिंह

उधर भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ‘बड़क’ ने कहा कि घटना के समय मैं दुकान पर बैठा चाय पी रहा था. उस समय निखिल उपाध्याय के साथ विधायक के परिवार के लोग दर्जनों लोगों के साथ प्रशान्त को घसीट कर मार रहे थे, पिस्टल लहरा रहे थे, झगड़ा छुड़ाने व प्रशान्त की जान बचाने के लिए मैं गया, मैं ने उसमें के ही लोग से पिस्टल छीन कर जोर से कहा कि अब बहुत हो गया रहने दो नहीं तो इसकी जान चली जायेगी. हट जाओ नहीं तो गोली मार दूंगा. परिस्थितियां ही ऐसी थी मैं ने प्रशान्त को बचाने के लिए ललकारा भी था. इसी दौरान हमलावर हमसे पिस्टल छीन कर वहां से भाग निकले. मै बीच बचाव नहीं किया होता तो प्रशान्त की हत्या हो गई होती. बड़क सिंह ने कहा कि मेरी उम्र लगभग 40 साल से अधिक है. आज तक मेरे कोई ऐसे कार्य नही हुए जिससे मामला थाना मे जाए. मै नहीं होता तो प्रशान्त की वहीं हत्या हो गई होती. अब अगर झगड़ा छुड़वाना व बीच बचाव करना अपराध है तो अब जो समझा जाय.

एक तरफ से प्राथमिकी दर्ज है, दूसरे तरफ से तहरीर नहीं आई है, होगी कड़ी कार्रवाई, सीसी टीवी फुटेज देखा जा रहा है–एसएचओ

इधर मामले को गम्भीरता से लेते हुए एसएचओ बैरिया गगन राज सिंह ने कहा कि अभी एक पक्ष की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गया है. दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी और दोषियों को जेल भेजा जाएगा. कहा कि घटना की सच्चाई सीसीटीवी कैमरे में कैद है, उसे भी खंगाला जा रहा है. सीसी टीवी फुटेज असलियत सामने ला देगी.

Related

Tags: बैरिया मारपीट मुकदमा सोनबरसा

Post navigation

Previous: अमृतसर ट्रेन हादसे में सिकंदरपुर के युवक की मौत, महिला घायल
Next: LIVE_VIDEO बैरिया तिराहा कांड : विधायक, उनके भाई, भतीजा व पुत्र सहित 17 पर मुकदमा दर्ज

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.