साड़ी के फंदे से झूलता कमरे में मिला युवक का शव, सब हैरान

रसड़ा(बलिया)। नगर के वार्ड नंबर 13 ब्रह्मस्थान में बुधवार को एक युवक ने कमरा बंद करके पंखे की हुक में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया. दरवाजा ना खुलने पर सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ब्रह्मस्थान निवासी अशोक कुमार जयसवाल उर्फ लाला 27 वर्ष पुत्र स्वर्गीय भिरुग प्रसाद सुबह टहल कर वापस लौटने के बाध साढ़े आठ बजे के लगभग दरवाजा बंद कर के कमरे में सो गया. 11 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो उसका छोटा भाई संतोष कुमार ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो अशोक कुमार पंखे की हुक में लटका हुआ था. यह देख परिजन अवाक हो गये. युवक अपने भाई की दुकानदारी में हाथ बंटाता था. दो भाइयों में सबसे छोटा अशोक अविवाहित था. विगत कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी.