
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
गाजीपुर ब्यूरो
गाजीपुर. भारतीय मजदूर संघ की गाजीपुर जिला इकाई की ओर से आज संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया. जिला इकाई के अध्यक्ष बाल्मीकि शर्मा और जिला मंत्री दीपक राय की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम गाजीपुर को यह ज्ञापन सौंपा.
भारतीय मजदूर संघ की ओर से आज प्रदेश भर में संगठित और असंगठित क्षेत्र कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपे गए थे. सौंपे गए 22 सूत्री ज्ञापन में संगठित और असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों का शोषण बंद करने, आठवें वेतन आयोग को एक जनवरी 2026 से लागू करने, श्रम विभाग से संबंधित कमेटियों और बोर्डों का गठन और लंबित शासनादेशों को जारी करने जैसी प्रमुख मांगे शामिल रहीं.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियमित करने, उनका मानदेय कम से कम 18 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने, आशा बहनों का मानदेय भी 18 हजार रुपए प्रतिमाह किए जाने जैसी मांगे शामिल थीं. कहा गया कि आज मजदूर, विभिन्न विभागों के कम वेतन वाले कर्मचारी, ई-रिक्शा चालक, रेहड़ी-पटरी वाले छोटे दुकानदार आदि महंगाई, बेरोजगारी और सरकारी उपेक्षा से अत्यंत परेशान हैं. उनके लिए रोजी-रोटी चलाना मुश्किल हो रहा है, ऐसे में संगठन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन करता है कि वे उनकी मांगों पर विचार कर समाधान दें.
गाजीपुर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने के मौके पर भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई के अध्यक्ष बाल्मीकि शर्मा, जिलामंत्री दीपक राय, संरक्षक यूपी राय, संगठन के पदाधिकारियों में विजय कृष्ण, रानू अग्रवाल, विपुल रावत, प्रमिला, रिजवाना आदि के साथ पूरी जिला कारिणी उपस्थित रही. सैकड़ों की संख्या में मजदूर, संविदाकर्मी और विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी सैकड़ों की संख्या में इस दौरान मौजूद रहे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

