पिकअप से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

तलासी में गाड़ी के अन्दर 408 बोतल अंग्रेजी शराब (1270.8लीटर) तथा 5760 पाउच फ्रूटी अलग अलग ब्राण्ड की मिली. जिसकी बाजारू कीमत करीब आठ लाख के करीब होगी. पुलिस ने गाड़ी सहित एक व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गयी.

रसड़ा में बिजली चोरी करने वालों की खैर नहीं, 9 पर केस दर्ज

एसडीओ ने बताया कि भविष्य में जिन लोगों को अवैध रूप से मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा जाएगा, उन पर विद्युत चोरी अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उनसे पैनल्टि वसूल की जाएगी.

सहतवार बिसौली मार्ग टूटने से आवागमन बाधित

सहतवार से बिसौली जाने के लिए यह एक ही मुख्य मार्ग होने के कारण इस मार्ग से सैकड़ों चार पहिया व दोपहिया वाहन रोज रात दिन इस रोड़ से गुजरते हैं. बरसात में रोड़ पर गढ्ढा बन जाने से लोगों को हमेशा भय बना रहता है कि कहीं गाड़ी दुर्घटना न हो जाय.

शहीद मंगल पांडे के गांव नगवा और रेवती में पुलिस ने साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया

सतर्क करते हुए कहा कि जब भी आपके मोबाइल पर कोई काल आता है तथा बैंक के संबंध में जानकारी ली जाती है तथा ओटीपी पूछा जाता है ऐसे में आप कदापि ओटीपी आदि फोनकर्ता को न बताएं.

गड़वार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहा योजनाओं का लाभ

गड़वार विकास खण्ड के रामपुर भोज गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में प्रदेश सरकार में ममंत्री उपेंद्र तिवारी भी शामिल हुए

रेवती में चोरों के हौसले बढ़े, गुमटी से हजारों रुपए का सामान चोरी

पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बीते जनवरी माह में भी उनकी गुमटी का ताला तोड़कर सामान चोरी हुआ था.वहीं बगल में समोसे चाय आदि की दुकान चलाने वाले नगर के वार्ड नं.10 निवासी मुकेश पटेल ने बताया कि मेरा भी चूल्हा ऐसे ही लोगों द्वारा तोड़कर फेंक दिया गया है

युवाओं ने चंदा करके बनवाया सेनानी पथ का स्लोप

युवाओं ने बताया कि मुख्य मार्ग के निर्माण के समय ही ठेकेदार द्वारा सेनानी पथ पर स्लोपिंग नहीं बनाया गया थातब से अब तक इस कार्य पर किसी का ध्यान नहीं गया.

पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षक नेता लल्लन पाण्डेय

माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष रहे स्व. लल्लन पाण्डेय की पंद्रहवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ.

पुलिस को गुमशुदा व्यक्ति की तलाश में मिली कामयाबी

थानाध्यक्ष दुबहड़ द्वारा गुमशुदा के मोबाइल नंबर की जानकारी करते हुए परिवार वालों को साथ लेकर गुमशुदा की तलाश शुरू कर दी. गुमशुदा के मोबाइल नंबर की लोकेशन सर्विलांस सेल जनपद बलिया के माध्यम से ट्रेस करायी गयी.

पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम से कैसे बचें

इंस्पेक्टर ने कहा कि आज के दौर में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि हम लोगों की थोड़ी सी लापरवाही की वजह से बड़े फ्रॉड हो जाते हैं।

इब्राहिमाबाद के डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फैला बाढ़ बरसात व सीवरेज का पानी, समस्या सुनना तो दूर झांकने भी नहीं आए जनप्रतिनिधि और अधिकारी

बुधवार को इब्राहिमाबाद गांव के पूरब कुकूरिया बाबा के स्थान पर इकट्ठा अपने खेतों को निहारते गांव के किसान, लगान पर खेती किसानी करने वाले लोग तथा खेतों में मजदूरी करने वाले काफी संख्या में कृषि मजदूर पुरुष और महिलाओं जिनमें धनंजय सिंह, हरि नारायण सिंह, ददन सिंह, सोनू सिंह, मंगल सिंह, गीता देवी, मंझरिया देवी आदि ने बताया कि पिछले तीन साल से बरसात बाढ़ व सीपेज का पानी हमारे गांव के लगभग डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फाइल जा रहा है. इस साल और भी ज्यादा पानी बढ़ा है.

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गड़वार ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का किया वितरण

इस दौरान मंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्तायों की समस्याओं से अवगत हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने उपस्थित जनों से सरकार की समस्त योजनाओं से अवगत कराया.

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसियों ने किया धरना प्रदर्शन

धरना को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष नियाज अहमद ने भाजपा सरकार व उत्तर प्रदेश के रवैए पर जमकर हमला बोला. उन्होंने प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि योगी सरकार यूपी पुलिस को मोहरा बनाकर संविधान के कानूनों का हनन कर रही है.

रेवती थानाध्यक्ष ने शांति बैठक में सभी त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की

थानाध्यक्ष ने कहा कि आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ कोई भी पर्व, त्योहार मनायें. कहा कि अभी जुलुस आदि पर रोक है. जैसी गाइड लाइन आयेगी, उससे आप सभी को अवगत करा दिया जायेगा. हम सभी को गाइड लाइन का पालन करना है.

नाली को लेकर झगड़े में जमकर चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के 4 लोग घायल, पुलिस ने गिरफ्तार किया

हल्दी थाना क्षेत्र के हृदयचक (भरसौता) गाँव में मंगलवार को दो पक्षो में नाली उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में जमकर मारपीट हो गई

त्योहारों के दौरान का कोई जुलूस निकलेता ना ही यात्रा, एसडीएम ने दिए निर्देश

बैठक को संबोधित करतें हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत सार्वजनिक जगहों पर प्रतिमा स्थापित नहीं की जाएगी तथा डीजे बजाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी.

पुस्तकालय के स्थापना दिवस पर खंडकाव्य ‘ओरहन’ का काव्य पाठ

इस काव्य पाठ में राधिका, ग्वाल सखा सुखन का, गोपियों का, गाय के बछड़ों का, मधुबन आदि के ओरहन का बर्णन किया है. ओरहन श्रीकृष्ण के लिए व्यक्त किया गया है.

rasra hospital

ठेले से टकराई मैजिक गाड़ी, ठेले वाले को कुछ नहीं हुआ, मैजिक चालक की मौत

रसड़ा-मऊ मार्ग स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास मंगलवार की दोपहर टाटा मैजिक की एक ठेला में टक्कर लगने से मैजिक चालक की सदमे से मौत हो गयी.

नवकापुरा में 18 प्लस और 45 प्लस के 300 लोगों का हुआ कोविड टीकाकरण

सीएचसी के अधीक्षक डॉ तनवीर आजम ने बताया कि सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की अलग-अलग टीमों द्वारा कैंप लगाकर टीकाकरण किया जा रहा है. ज्यादातर  गांवों में टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो गया है.

क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल शर्मा के नेतृत्व में सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के द्वारा शहीद स्मारक से अभियान शुरु किया गया. शहीद स्मारक से अन्ना हज़ारे गली और ऑक्डेनगंज पॉलिस चौकी होते हुए बलिया रेलवे स्टेशन तक स्वयंसेवकों द्वारा चुन चुन कर प्लास्टिक कचरा उठाया गया और स्थानीय लोगों से प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने हेतु आग्रह किया गया.