Ballia-गंगा स्नान करते समय युवक डूबा, माल्देपुर घाट पर हादसा

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

फेफना,बलिया. क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर गुरुवार को सुबह गंगा स्नान के दौरान एक 18 वर्षीय युवक डूब गया। पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के काफी प्रयास के बावजूद समाचार लिखे जाने तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रशासन ने इसके लिए एनडीआरएफ की मदद मांगी है।

शिवपुर दियर नंबरी निवासी शंकर यादव के पुत्र दीपू यादव इन दिनों बलिया शहर के रामपुर उदयभान मोहल्ले में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। सुबह वह अपने मित्र धनंजय कुमार के साथ माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करने पहुंचा था।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

स्नान करते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज धारा की चपेट में आकर डूबने लगा। देखते ही देखते वह गंगा की लहरों में ओझल हो गया। घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और युवक को बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फेफना थाना पुलिस व स्थानीय गोताखोरों की मदद से कई घंटों तक नदी में तलाश के बाद भी युवक का पता नहीं चल सका।

प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में युवक की तलाश लगातार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन व रिश्तेदार माल्देपुर घाट पहुंच गए। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना से परिवार व गांव में मातम छा गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE