Ballia-घर में घुस कर नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, मां की शिकायत पर दर्ज किया गया केस

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में अकेली नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने, छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते 7 जून  को वह इलाज कराने के लिए बलिया शहर गई हुई थीं। घर पर उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री अकेली थी और रोजमर्रा का गृहकार्य कर रही थी। सुबह 10 बजे हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम बजरहां निवासी सोनू चौहान उर्फ लड्डू अचानक उनके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने नाबालिग लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और उसके साथ छेड़खानी की।

पीड़िता ने जब इस कृत्य का कड़ा विरोध किया और खुद को बचाने के लिए शोर मचाया, तो आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपित पीड़िता से मारपीट करने के बाद जान से मारने, जान माल व इज्जत को नुकसान पहुंचाने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों के बीच बचाव करने के कारण पीड़िता की जान बच सकी।घटना के संबंध में पीड़िता की मां ने बुधवार को कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ तत्काल मामला पंजीकृत कर लिया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel