Ballia-बांसडीह के भोजपुरवा गांव में अपने ही घर तोड़ रहे कटान पीड़ित, तहसीलदार पहुंचे हालात देखने

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया

बांसडीह,बलिया. अभी बरसार ठीक से शुरू भी नहीं हुई कि बांसडीह क्षेत्र में सरयू नदी से कटान शुरू हो गया है। कटान से उजड़ते भोजपुरवा गांव की त्रासदी को देखने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी अभिषेक प्रियदर्शी के निर्देश पर नायब तहसीलदार आशीष सिंह राजस्व टीम के साथ भोजपुरवा पहुंचे और कटान प्रभावित परिवारों का घर-घर जाकर हाल जाना।

नायब तहसीलदार ने उन ग्रामीणों से बातचीत की जो सरयू के बढ़ते कटान के डर से अपने ही हाथों से वर्षों पुराने मकानों को तोड़ रहे हैं। तहसीलदार ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है। साथ ही बताया कि हालात और बिगड़ते हैं तो हुसैनाबाद स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास राहत शिविर बनाया जाएगा, जहां प्रभावित परिवारों के रहने, भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था रहेगी।

निरीक्षण के दौरान लेखपाल द्वारा तैयार की गई कटान प्रभावित परिवारों की रिपोर्ट का घर-घर जाकर सत्यापन किया गया। आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों का मिलान कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी पात्र परिवार सहायता राशि और सरकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सर्वेक्षण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा और किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम नहीं छूटेगा।

टीम ने सरयू कटान में समा चुके प्राथमिक विद्यालय भोजपुरवा की स्थिति का भी जायजा लिया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी। इस पर नायब तहसीलदार ने तत्काल एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को अवगत कराया। एसडीएम ने बिजली विभाग और खंड विकास अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कटान प्रभावित किसी भी परिवार को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा। राहत, पुनर्वास और सहायता से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। उजड़ते भोजपुरवा की तस्वीर सामने आने के बाद प्रशासन की सक्रियता जरूर बढ़ी है, लेकिन अब पीड़ित परिवारों को इंतजार है कि राहत सिर्फ आश्वासनों तक सीमित न रहे, बल्कि जमीन पर भी दिखाई दे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel