Tag: बलिया
मौत की सूचना से जहां परिवार वालों में कोहराम मच गया है वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. इसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति होने की तेज चर्चा है. यह भी चर्चा है कि पीड़ित पक्ष के समर्थक धरना पर भी बैठ सकते हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासन द्वारा गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.
सर्वप्रथम छापेमार दल ने आर्य समाज रोड़ स्थित जायसवाल जलपान गृह पर छापा मारा. भौतिक परीक्षण में फ्रीजर में रखे खोये में तथा काउन्टर में रखे कुछ मिठाइयों में मिलावट का संदेह हुआ. मौके पर ही खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने उक्त प्रतिष्ठान से 01 खोया, 01 पनीर, 01 छेने की मिठाई तथा 01 बर्फी का नमूना संग्रहीत किया.
सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा संस्थान बेल्थरारोड के तत्वावधान में रविवार को क्षेत्र के गौवापार गांव मे भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 146 वी जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई तथा भावपूर्ण स्मरण किया गया. मुख्य अतिथि प्रवक्ता संघ के जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल ने लौह पुरूष के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
रेलवे प्रशासन ने आगामी पूजा त्योहार के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिये 09644 आनन्द विहार टर्मिनल-कटिहार पूजा विशेष गाड़ी का संचालन आनन्द विहार टर्मिनस से 31 अक्टूबर, 2021 को तथा 09643 कटिहार-आनन्द विहार टर्मिनस से कटिहार से 01 नवम्बर, 2021 को 01 फेरे हेतु किया जायेगा. इस गाड़ी में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा.
