सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति का दो थानों के बीच फंसा मामला, एफ आई आर दर्ज नहीं

चिकित्सकों ने स्थिति को गंभीर देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद मामला पेचिदा हो गया है. बांसडीह थाना कह रहा है कि मामला बांसडीह रोड का है और बांसडीह रोड की पुलिस कह रही है कि हम जांच करेंगे. जिला अस्पताल ने बी एच यू ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है. प्रार्थी को समक्ष नहीं आ रहा है कि वो प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काटे या अपने मरीज को देखे जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

सांकेतिक चित्र

रेलवे ट्रैक के पास युवक की हत्या कर शव फेंकने का पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार को नवनीत दुबे का शव रघुनाथपुर पीपरपाती गांव के सामने रेलवे ट्रैक के पास मिला था. शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही थी. वादी विनोद कुमार दुबे पुत्र विष्णु देव दुबे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 302 भारतीय दंड विधान बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया. विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार को अभियुक्त योगेंद्र उर्फ जोगी पुत्र दीनानाथ निवासी ओझवलिया थाना दुबहर को रेलवे स्टेशन बांसडीह रोड से गिरफ्तार कर लिया.

उप-जिलाधिकारी सिकंदरपुर ने तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी

सम्बोधन में मुख्य अतिथि ने बार एवं बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य पर बल दिया. कहा कि यदि दोनों में अच्छा सामंजस्य रहेगा तो वादकारियों को इस का काफी लाभ मिलेगा.

news update ballia live headlines

1 जनवरी को पीएम किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त होगी जारी

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण संजय कुमार ने बताया है कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत जनपद के लिए विभिन्न मात्स्यकी परियोजनाओं के अंतर्गत विभागीय ऑनलाइन पोर्टल www.fymis.upsdc.gov.in पर परियोजना प्रस्ताव सहित आवेदन किया जा सकता है.

news update ballia live headlines

चर्चित जलेश्वर हत्याकांड का नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक राज करण नैय्यर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी जय प्रकाश नगर पंकज सिंह द्वारा संदिग्धों व वारंटियों के धर पकड़ अभियान के दौरान चिरैया मोड़ पर बुधवार की देर रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे. इसी बीच बैरिया कस्बे का चर्चित जलेसर सिंह उर्फ बलबीर सिंह हत्याकांड में फरार चल रहे राज नारायण पांडेय को गिरफ्तार कर थाना लाया गया.

news update ballia live headlines

बलिया के सीएमओ ऑफिस में हुई मारपीट, दो कर्मचारी हुए चोटिल

घटना के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजेश कुमार रावत ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तन्मय कक्कड़ व कोतवाली पुलिस में लिखित तहरीर दी है. तहरीर में कहा है कि मैं डाक ले जाने का कार्य करता हूं. डाक लेने के लिये जब संबंधित लिपिक विनोद द्विवेदी के पास पहुंचा तो उन्होंने अपशब्द कहे.

उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रहा महिलाओं का अपमान- अजीत कुमार धूसिया

बैठक के मुख्य अतिथि विश्वजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के सरकार तानाशाह के रूप में सरकार चला रही है. उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में किसान, युवा महिलाएं, महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल रही हैं. उन्होंने कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र को आम जनमानस के समक्ष रखा. बैठक में काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं. साथ ही नारे लगे- मैं लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं.

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की यात्रा पहुंची बलिया

वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर हमारे समाज के ऊपर जितना जुल्म हो रहा है, आज के पहले कभी इतना जुल्म नहीं होता था. इसीलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने निर्णय लिया है कि हम 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनाएंगे, इसके लिए हम हर बूथ बूथ पर समाजवादी कार्यकर्ताओं के साथ मुस्तैदी से खड़े रहेंगे.

news update ballia live headlines

ठंड लगने से रसोईयां की मौत

पचपन वर्षीय कमला देवी सुबह विद्यालय पर खाना बनाने के लिए गई लेकिन अत्यधिक ठंड से उनकी हालत बिगड़ गई. लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह करीब 9 बजे फांसी के फंदे पर झूली मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के पिता से तहरीर मिलने के बाद शव का पंचायत नामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया और अन्य पड़ताल में जुट गई.

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन, राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

मंत्री ने उपस्थित जनों को सरकार की सभी लाभकारी व जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराया. मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की सारी योजना का क्रियान्वयन धरातल पर हो रहा है. अपने कार्यकाल में मैंने सातवीं बार दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग वितरण कर रहा हूं. कहा कि जब तक मेरे नाम के साथ विधायक शब्द लगा रहेगा तब तक किसी को भी इलाज के अभाव में मरने नहीं दूंगा. दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत रहूंगा.

लखनऊ से निकली जनसंदेश यात्रा गड़वार से बलिया के लिए हुई रवाना

राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का अभिवादन किया. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में हर प्रकार से सक्रिय भूमिका निभाते हुए समाजवादी पार्टी की सरकार को बनाने का आह्वान किया.

news update ballia live headlines

जंगली सूअर के काटने से युवक की हो गई मौत

गांव का 25 वर्षीय मनु पासवान अपने घर के बगल में नल पर स्नान कर रहा था. तभी जंगली सुअर पहुंच गया और मनु पर हमला कर दिया. युवक गिरकर छटपटाने लगा. ग्रामीणों को देख सुअर भाग गया. परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

Death

युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

विपणन गोदाम के पास रेलवे ट्रैक के समीप लोगों ने युवक का शव देखा. युवक का चेहरा रेलवे के बोल्डर से ढका हुआ था. सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई. युवक की शिनाख्त नवनीत दुबे (18 साल) पुत्र संजय दूबे निवासी ओझवलिया थाना दुबहर के रूप में हुई.

news update ballia live headlines

अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध अभियान, जिलाधिकारी ने 28 अभियुक्तों को किया जिला बदर

बलिया. पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर द्वारा जनपद को अपराध मुक्त व शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में विभिन्न थाना प्रभारी व …

आरक्षण को समाप्त करने का रचा जा रहा कुचक्र- मिठाई लाल भारती

जन चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जियाउद्दीन रिजवी ने कहा की आप दलित समुदाय के भाइयों को मैं आस्वस्थ करता हूं कि आपके हर मान सम्मान रक्षा करना मेरा दायित्व होगा.

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने की नरहीं और कथरिया में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा

नरहीं में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अनुराग ठाकुर. उन्होंने कहा, गांव में इतनी शानदार बड़े स्तर की खेल प्रतियोगिता प्रशंसनीय, बढ़ेगा युवाओं का उत्साह

खड़े ट्रक से जा टकराया बाइक सवार, एक युवक की मौके पर मौत

चिरैया मोड़ के आगे पेट्रोल पंप के निकट खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई, इससे बाइक चला रहे चंदन वर्मा की मौत हो गई. शिवजी गोड़ व तूफानी वर्मा घायल हो गए. पुलिस ने चंदन के शव को कब्जे में ले लिया जबकि शिवजी गोड़ व तूफानी वर्मा को सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां दोनों की स्थिति गम्भीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया

भू-जल दोहन के कारण जल स्तर लगातार गिर रहा, भीषण जल संकट की आशंका

आने वाले समय में हमें भीषण जल संकट का सामना करना पड़ेगा. ऐसी परिस्थिति में हम सभी का दायित्व बनता है कि हम जल संरक्षण पर विषेश ध्यान दें. हमारे पूर्वजों द्वारा आमजन की सुविधा तथा जल संरक्षण के लिए खुदवाये गये जलाशयों पर भूमफियाओं की गिद्ध दृष्टि जम गयी है.

आल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच पंजाब पुलिस और सीआरपीएफ जालंधर के बीच

मंगलवार फाइनल मैच के मुख्य अतिथि व पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में भारत सरकार के खेल, युवा कार्यक्रम, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर होंगे. सोमवार को खेले गए दूसरा सेमीफाइनल पंजाब पुलिस व कस्टम मुम्बई के बीच खेला गया. मैच का पहला गोल 34वें मिनट में पंजाब पुलिस के लिए हरमिंदर सिंह ने किया.