खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में निकली मतदाता जागरूकता महारैली

समग्र शिक्षा के अंतर्गत शिक्षा क्षेत्र बेलहरी की ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो, विशेष संचारी रोग नियंत्रण तथा मतदाता जागरूकता की विशाल रैली शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी राजीव गंगवार के नेतृत्व में निकाली गई.

Rasda_Thana_kotwali

मारपीट में घायल युवक की मौत, छानबीन में जुटी पुलिस

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में गुरुवार की देर शाम घर में बकरी घुसने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई. सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Maniyar_Thana

मनियर में बुढ़वा बाबा स्थान पर आई महिला की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के बुढ़वा बाबा स्थान पर लगे चैत्र नवरात्र के मेले में प्रेत बाधा से मुक्ति पाने के लिए आई एक महिला की मौत बृहस्पतिवार को हो गई. सूचना पर पहुँची मनियर पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सौंप दिया. परिजन शव को एंबुलेंस से लेकर नेपाल चले गए.

basdih_aag

रसड़ा में आग से पांच बीघा की गेहूं की फसल जलकर राख

रसड़ा समीपवर्ती ग्राम सरदासपुर में अज्ञात कारणों से आग लग गई. जिसकी जद में आने से करीब पांच बीघा गेहूं की खडी़ फसल जलकर राख हो गई. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. प्राप्त जानकारी अनुसार बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गेहूं की फसल में आग लग गई.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर ने किया वर्ष प्रतिपदा उत्सव का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा बलिया नगर स्थित सतीशचंद्र कॉलेज के पं. गोरखनाथ उपाध्याय क्रीडांगन में मंगलवार को वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आद्य सरसंघचालक प्रणाम से किया गया.

सहतवार में सिलिंडर के फटने से 26 परिवारों के आशियाने हुए राख

बुधवार को सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मुड़ाडीह में रसोई गैस सिलिंडर फटने से लगी आग से 26 परिवारों की 26 रिहायशी झोपडियां समेत नकदी, साइकिल, बाइक और घर गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया. इस घटना में दो बकरियां भी झुलस कर मर गई

नरही में खेत में सिंचाई करने जा रहे दो सगे भाइयों को करंट लगने से एक कि मौत, दूसरा गंभीर

नरही थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को खेत में सिंचाई करने जा रहे दो सगे भाइयों को करंट लगने से एक की मौत हो गई. वही दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में परिजनों ने जिला अस्पताल पहुँचाया, जहा चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया वही दूसरे घायल भाई को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया.

सिकंदरपुर में कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर का मिला शव

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित डोमनपुरा मोहल्ले के पांडेय टोली में 16 वर्षीय किशोर का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला. घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई सैकड़ो की संख्या में लोग घटनास्थल पर इकट्ठा गए.

जिलाधिकारी ने अस्पताल का किया निरीक्षण, मिलीं खामियां, नोटिस जारी

जिलाधिकारी रवींद्र कुमार बुधवार को दोपहर में जिला चिकित्सालय, बलिया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने वहां पर आपातकालीन कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर, पोस्ट कोविड वार्ड, मेडिकल वार्ड,ईएम‌ओ वार्ड और चिकित्सालय में स्थित ट्रामा सेंटर का निरीक्षण कर मुख्य चिकित्सालय अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

सहतवार में पति ने पत्नी को लाठी-डंडे से पीट पीटकर किया हत्या

जिले के सहतवार थाना अंतर्गत ग्राम सभा पकहां गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी को लाठी से पीट कर हत्या कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.

भाजपा से बलिया लोकसभा प्रत्याशी बने नीरज शेखर

आखिरकार बलिया लोकसभा सीट 72 से भारतीय जनता पार्टी ने नीरज शेखर को लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी मैदान में बलिया से उतार दिया है.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने टाउन महाविद्यालय के विभिन्न सभागारों का किया निरीक्षण, होगा प्रशिक्षण

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल संपन्न कराने वाले मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने टी०डी० कॉलेज के मनोरंजन हाल, जयप्रकाश नारायण सभागार, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद व्याख्यान

चित्तू पांडेय चौराहा के पास गैस सिलेंडर फटने से एक की हालत गंभीर

नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित एक मकान में मंगलवार की देर शाम गैस की भरते वक्त आग लग गई. अभी लोग कुछ कर पाते की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान को अपने आगोश में ले लिया.

Dead body of youth immersed in Mundan Sanskar found on third day, created chaos

हल्दी में गंगा नदी में डूबने से एक कि मौत

हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ हुकुमछपरा गंगा घाट पर नवरात्रि के पहले दिन प्रसाद बेचने गए दो भाइयों में एक की मौत स्नान करते वक्त गहरे पानी में डूबने से हो गई.

फेफना में सेल्फी लेते वक्त टोंस नदी में दो युवकों की डूबने से मौत

फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा गांव के सामने टोंस नदी में मंगलवार की दोपहर करीब 1:00 बजे सेल्फी लेने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई.

mangal_pandey_jaynti

शहादत दिवस पर याद किये गए अमर शहीद मंगल पांडे

देश में 1857की क्रान्ति में शहीद मंगल पाण्डेय का अहम स्थान है.  सोमवार को उनका बलिदान दिवस के अवसर पर कदम चौराहा स्थित शहीद मंगल पाण्डेय के आदमकद प्रतिमा के समक्ष आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए फूल, माला, चढ़ा कर लोगों ने नमन किया.

omprakash_nagwa

शहीद स्मारक समिति ने अतिथियों को किया सम्मानित, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने जताया आभार

1857क्रान्ति के अग्रदूत शहीद मंगल पाण्डेय की जन्मस्थली पर स्थापित शहीद मंगल पाण्डेय स्मारक सोसायटी नगवा के परिसर में शहीद मंगल पाण्डेय की शहीद दिवस आठ अप्रैल चौबीस को कांग्रेस नेता सोसायटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में मनाया गया .

holi_milan

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बेल्थरा रोड में किया होली मिलन उत्सव का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेल्थरा रोड के बैनर तले नगर के स्वयंसेवकों द्वारा “होली मिलन उत्सव” राधिका मैरिज हॉल के प्रांगण में रविवार की शाम मनाया गया.

कन्या प्राथमिक विद्यालय नगवा के वार्षिकोत्सव में छात्राओं ने की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति

ग्राम पंचायत नगवा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय के वार्षिकोत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की, जिस पर उपस्थित अतिथियों सहित अभिभावकों ने खूब तालियां बजाई .

dm_baithak

डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया दिशा निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने समस्त एआर‌ओ और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए.