Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • SP विधायक का योगी सरकार पर बैरिया की उपेक्षा का आरोप, कहा – बड़ी आबादी के बेघर होने की आशंका
  • जिला जवार
  • बैरिया

SP विधायक का योगी सरकार पर बैरिया की उपेक्षा का आरोप, कहा – बड़ी आबादी के बेघर होने की आशंका

एक प्रेस कांफ्रेंस बुला कर जयप्रकाश अंचल ने कहा कि गंगा और घाघरा का कटान रोकने के लिए किसी ठोस कार्ययोजना के अभाव की वजह से डेढ़ दर्जन से ज्यादा तटवर्ती गांवों के अस्तित्व पर आने वाली बरसात में खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.
सेंट्रल डेस्क 4 June, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SP MLA accuses Yogi government of neglecting Baria, said - fear of large population being homeless

बैरिया. क्षेत्रीय समाजवादी पार्टी विधायक जयप्रकाश अंचल उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर बैरिया विधानसभा की उपेक्षा का आरोप लगाया है. सपा विधायक का कहना है कि यूपी की बीजेपी की सरकार ने बैरिया विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई बड़ी कार्ययोजना को मंजूरी नहीं दी है.

रविवार को अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस बुला कर जयप्रकाश अंचल ने कहा कि गंगा और घाघरा का कटान रोकने के लिए किसी ठोस कार्ययोजना के अभाव की वजह से डेढ़ दर्जन से ज्यादा तटवर्ती गांवों के अस्तित्व पर आने वाली बरसात में खतरे के बादल मंडरा रहे हैं.

विधायक की मांग है कि यूपी की बीजेपी सरकार को चाहिये कि एक उच्चस्तरीय कमेटी बना कर कटान प्रभावित गांवों का सर्वे कराये और उसके अनुसार बरसात से पहले कटाव रोधी उपाय कराये.

सपा विधायक अंचल को डर है कि अगर समय रहते जरूरी कदम नहीं उठाये गये तो इलाके की 50 हजार से भी ज्यादा आबादी एक झटके में बेघर हो सकती है.

विपक्षी दल के विधायक ने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि जो वस्तुस्थिति है वे शासन को सही जानकारी नहीं दे रहे हैं, बल्कि गलत रिपोर्ट लखनऊ भेज रहे हैं. अगर ये रवैया जारी रहा तो आपदा के समय में समस्याएं कम होने के बजाय और भी विकराल हो सकती हैं.

प्रसाद छपरा, गोपालपुर, उदईछपरा, सुघर छपरा और गंगा पार गांवों नौरंगा, चक्की नौरंगा, भुवाल छपरा, उदई छपरा जैसे गांव कटान के जद में आ चुके हैं – और कहीं कोई कटान रोधी कार्य नही हो रहा हैं. केवल दुबे छपरा में कन्हई ब्रह्म के स्थान पर छोटी सी परियोजना को स्वीकृत कराकर कटान रोधी कार्य कराया जा रहा है जो निश्चित इस साल बरसात के मौसम में नदी के धारा के साथ बह जाएगा. साथ ही, तिलापुर, गोपालनगर टाड़ी, सिवाल मठिया, मानगढ़, चांददियर, इब्राहिमाबाद नौबरार सहित छोटे बड़े एक दर्जन से अधिक गांव कटान के जद में है.

बैरिया MLA अंचल कहते हैं, पिछले विधानसभा सत्र में मैंने बाढ़ और कटान का मामला उठाया था. जल संसाधन मंत्री और मुख्यमंत्री जी को पत्र देकर जरूरी उपाय करने का आग्रह भी किया था. बावजूद इसके सरकार के तरफ से कटान रोकने के लिए कोई बढ़ी सी योजना स्वीकृत नही की गई.

Related

Tags: जय प्रकाश अंचल बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बैरिया विधायक सपा

Post navigation

Previous: बलिया की खास – खास ख़बरें / 04 Jun 2023
Next: 32 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार दुबहर पुलिस को मिली सफलता

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.