सिकंदरपुर : जलस्तर के भारी दबाव के चलते बुधवार तड़के खरीद- दरौली के मध्य पीपा के पुल का दक्षिणी नाका ध्वस्त हो गया,
इसके चलते यूपी और बिहार को जोड़ने वाले क्षेत्र के एकमात्र इस मुख्य पुल पर लोगों का आवागमन पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया.
https://youtu.be/h2wrXBosCiQ
मिली जानकारी के अनुसार पक्के पुल के चल रहे निर्माण-कार्य के दृष्टिगत सरयु नदी के पानी को डायवर्ट किया गया था. इस वजह से पानी का बहाव दुसरी तरफ हो गया है.
इसके कारण पिछले एक सप्ताह से कटान जारी था. अंततः जिसका परिणाम देखने को मिला. मौके पर मौजूद सहायक अभियंता क्षितिश कुमार जायसवाल ने बताया कि गुरुवार तक पुनः इस पीपा पुल को फिर से तैयार कर लिया जायेगा.
इसके लिए एक पीपापुल दरौली से मंगवाया गया है. पीपापुल आते ही नाके की मरम्मत कर दी जाएगी.

