Skip to content
25 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • कई इलाकों में गड्ढे में तब्दील हो गया है सिकंदरपुर-लालगंज मार्ग
  • Featured Story
  • जिला जवार

कई इलाकों में गड्ढे में तब्दील हो गया है सिकंदरपुर-लालगंज मार्ग

छह माह से सिकन्दरपुर के पिलुई, गौराबगही मनियर के पास करीब 50 मीटर लम्बी धंसी सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों के फंसने से लगातार जाम लग रहा है.
Central Desk 29 February, 2020 1 minute read
RoadDamage_Sikanderpur
  • समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान ढाई साल पहले बनी थी यह 67 किलोमीटर लंबी सड़क
  • छात्रनेताओं और समाजसेवियों ने मार्ग की मरम्मत के लिए SDM को पत्रक सौंपा

बांसडीह : करोड़ों की लागत से बनी 67 किमी लम्बी सिकन्दरपुर-लालगंज मार्ग ज्यादा ओवलोड ट्रकों के आवागमन से कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है. सपा सरकार में छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन के बैनर तले बनी सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई हैं.

इस सड़क के बने करीब ढाई से तीन वर्ष ही हुए हैं जबकि यह लंबी सड़क राज्य सरकार की है. यह सड़क सिकन्दरपुर, बहदुरा, मनियर, देवरार, नरायनपुर, आदर, बकवा, जितौरा, सहतवार, चौबे छपरा आदि कई जगह यह गड्ढे में तब्दील है.

प्रतिदिन बालू, कोयला आदि से ओवरलोड ट्रक धंस रहे हैं. कई बार पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से कहने पर भी अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हो रही है. हालांकि इस सड़क पर बड़े अधिकारियों का आना-जाना है.

गौरतलब है कि छह माह से सिकन्दरपुर के पिलुई, गौराबगही मनियर के पास करीब 50 मीटर लम्बी धंसी सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों के फंसने से लगातार जाम लग रहा है. यही सड़क बांसडीह और जितौरा पुल के पास कई बार ट्रक से धंस गयी.

धंसी सड़क की मरम्मत के लिए लोगों ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आरएस पाण्डेय और अनिल कुमार चतुर्वेदी से कई बार गुहार लगायी. अधिकारी शासन को एस्टीमेट भेजने की बात कह चुप बैठ गये. भरोसा रखने का आश्वासन भी दिया.

 

सड़क मरम्मत न होने पर विगत 11 जनवरी को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एके मणि से फिर शिकायत की गयी. उन्होंने तीन दिन में सड़क मरम्मत करा देने की बात कही. वह भी हवा-हवाई ही साबित हुआ.

छात्र नेताओं ने SDM को पत्रक सौंपा

सिकन्दरपुर-लालगंज मार्ग की मरम्मत के लिए शनिवार को छात्रनेताओं और इलाके के समाजसेवियों ने SDM को पत्रक सौंप कर सड़क मरम्मत कराने की मांग की हैं.

ज्ञापन में कहा गया है कि पिलुई से बांसडीह, बांसडीह से सहतवार मुख्यमार्ग पर जगह-जगह मुख्यतः पिलुई, गौराबगही, जितौरा आदि जगहों पर ओवर लोडेड ट्रक, बस आदि धंस जाने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है. आये दिन जाम लग रहा है.

यह भी कहा गया है कि कई बार पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात भी की गई लेकिन नतीजा सिफर है. उन्होंने कहा है कि अगर पन्द्रह दिनों के अंदर सड़कमार्ग का काम नहीं शुरू होगा तो वे लोग धरना प्रदर्शन करेंगे.

 

 

इस बाबत SDM बांसडीह दुष्यन्त कुमार मौर्य ने पत्रक लेते ही अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी से बात कर तुरन्त सड़क को सुधारने की बात कही. उन्होंने आज ही पत्रक पीडब्ल्यूडी को भेजने की बात कही.

पत्रक सौपने वालों में आलोक सिंह कुँवर, हरिबंश बहादुर सिंह, मदन सचेस, गुलगुल सिंह, सुनील कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह
शामिल थे.

Tags: मरम्मत सिकंदरपुर सिकंदरपुर-लालगंज मार्ग

Post navigation

Previous: जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो परीक्षार्थी गंभीर रूप से घायल
Next: चुल्हे की चिंगारी से पटना गांव की राजभर बस्ती में 7 रिहायशी झोंपड़ी राख

ये भी पढ़ें

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026

Recent Posts

  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

You may have missed

dm ballia gyanendra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

General Desk 24 September, 2026
Bansdih CCTV Camera
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • बांसडीह

बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता

General Desk 24 September, 2026
Belthra Body Found 1
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव

General Desk 24 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बांसडीह

रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव

General Desk 24 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.